फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sitting Punjab Congress MLAs Fateh singh bajwa join BJP

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका: विधायक फतेह सिंह बाजवा व बलविंदर सिंह लाडी भाजपा में शामिल, दिनेश मोंगिया ने भी थामा कमल

Tue, 28 Dec 2021 02:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Dec 2021 02:17 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे हैं। मौजूदा दो विधायकों ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इससे पहले विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी भाजपा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Sitting Punjab Congress MLAs Fateh singh bajwa join BJP
कांग्रेस विधायकों ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : एएनआई

विस्तार

अंतर्कलह की शिकार पंजाब कांग्रेस बिखरने लगी है। मंगलवार को पार्टी को दो मौजूदा विधायकों ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया। कादियां से कांग्रेस विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा और श्री हरगोबिंदपुर से कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह लाडी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनसे पहले बीते सप्ताह पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। 

विज्ञापन


फतेहजंग के पार्टी छोड़ने से माझा क्षेत्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया भी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। फतेहजंग बाजवा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। कैप्टन सरकार ने उनके बेटे को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी थी लेकिन मामला काफी गरमाया था। 
विज्ञापन


विपक्ष के दबाव में फतेहजंग ने ही प्रेस कांफ्रेंस करके सरकारी नौकरी लेने से मना कर दिया था। फतेहजंग का नया विवाद अपने भाई प्रताप बाजवा से हो गया था, क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रताप बाजवा कादियां सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे और फतेहजंग सीट बदलने को तैयार नहीं थे। इस बीच, कांग्रेस हाईकमान की ओर से एक परिवार में केवल एक टिकट देने का फैसला सुनाकर बाजवा भाइयों समेत कई कांग्रेस नेताओं को पसोपेश में डाल दिया था। माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों से फतेहजंग ने कांग्रेस छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्साह से भरी भाजपा
सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सीनियर टकसाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के अकाली दल संयुक्त को अपने साथ जोड़ने के बाद भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही सत्ताधारी कांग्रेस को लगातार झटके दे रही है। राणा सोढी के बाद मंगलवार को दो विधायकों के भाजपा में आने के अलावा शिअद के एक पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद समेत कई अकालियों ने भी भाजपा ज्वाइन की है। इस तरह उत्साह से भरी भाजपा, एक तरफ जहां कांग्रेस और अकाली दल को झटका लगा है, वहीं भाजपा अन्य दलों के दिग्गजों को अपने साथ मिलाकर मजबूत हो रही है।

बाजवा और लाडी के साथ ये भी भाजपा में शामिल 
फतेहजंग बाजवा और बलविंदर लाडी के साथ ही मंगलवार को शिअद के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह, कमल बख्शी, मधु, जगदीप सिंह धालीवाल, बूटा सिंह धालीवाल, जरनैल सिंह, प्रवीण देओल, प्रदीप सिंगला, विक्की मंगला, गुलशन कुमार, जगजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा और क्रिकेटर दिनेश मोंगिया भी भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में पंजाब भाजपा के पार्टी मामलों के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने इन सभी को भाजपा में शामिल करवाया।
 
 

मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहता हूं। आज देश के विकास के लिए भाजपा से बेहतर कोई दूसरी पार्टी नहीं है। दिनेश मोंगिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed