फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT raids Ramlal's CA's office, seized important documents, found irregularities

रामलाल के सीए के दफ्तर में एसआईटी ने की छापेमारी, अहम दस्तावेज किए जब्त, पाई गई गड़बड़ियां

Thu, 18 Nov 2021 11:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
SIT raids Ramlal's CA's office, seized important documents, found irregularities
चंडीगढ़। एसआईटी ने वीरवार को पंचकूला सेक्टर-8 स्थित रामलाल के सीए के दफ्तर पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, सीए के दफ्तर से बरामद कई दस्तावेजों में गड़बड़ियां पाई गई हैं। एसआईटी ने इन दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पूछताछ में रामलाल के खुलासे के बाद की गई। जांच में खुलासा हुआ की रामलाल ने करोड़ों रुपयों की संपत्तियों और रुपयों के हिसाब किताब के लिए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) रखा हुआ था।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने सीए से साल 2015 से अब तक का रिकार्ड हासिल कर लिया है। वहीं, आगे की पूछताछ के लिए सीए को शुक्रवार को बुलाया गया है। सीए से पूछताछ के बाद कई और खुलासे होने की उम्मीद है। उधर, एसआईटी ने रामलाल और उसके परिवार के बैंक खातों का रिकॉर्ड मंगवाया है। रामलाल अपनी संपत्ति के मुताबिक, इनकम टैक्स भरा है या नहीं, इसकी जांच के लिए एसआईटी आयकर विभाग को चिट्ठी लिखेगी।
विज्ञापन

वहीं, एसआईटी ने रामलाल से बरामद चेक दाताओं का बैंक से रिकॉर्ड हसिल कर लिया है। इनमें से करीब 25 लोगों को एसआईटी
ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। एसआईटी जांच करेगी की आखिर ये चेक रामलाल को क्यों दिए गए थे। बता दें कि एसआईटी ने रामलाल से 50 भरे हुए समेत 538 ब्लैंक चेक बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed