फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sister Handed Over Brother To Police For Reducing Drug Addiction

नशे की दलदल में फंसा भाई तो बहन ने खुद उठाया बीड़ा, यूं कर दिया पुलिस के हवाले

Wed, 17 Jul 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sister Handed Over Brother To Police For Reducing Drug Addiction
नशे से पीड़ित युवक को अपने साथ ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बटाला के अलीवाल के पास एक गांव की महिला ने नशे के आदी और नशा बेचने वाले अपने ही भाई को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए पुलिस प्रशासन के आगे मदद की गुहार लगाई। जब बहन की किसी ने नहीं सुनी तो उसने मंगलवार को मीडिया को बुलाया। मीडिया को देख पुलिस प्रशासन भाई को हिरासत में लेकर नशा छुड़ाओ केंद्र भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी । 

विज्ञापन


महिला ने अपने 26 वर्षीय भाई की दास्तां के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह दो भाई-बहन हैं। उनके माता-पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। उसका भाई नशा तस्करों की संगत में बैठने लगा और इसके बाद वह खुद भी नशा करने लगा और नशा बेचने भी लगा। थोड़े समय के बाद उसकी और उसके भाई की शादी भी हो गई।

विज्ञापन

उसका भाई नशे की दलदल में ही फंसा रहा। उसकी पत्नी भी अपने मायके चली गई। भाई ने नशे की पूर्ति के लिए घर के बेड, अलमारियां समेत कोठी में लगी कीमती टोटियां भी बेच डाली। भाई के पास 3 कनाल जगह थी। अब उसके पास सिर्फ 1 कनाल 4 मरले ही जमीन बची है। बहन ने बताया कि भाई को उनके गांव का एक परिवार नशे के लिए थोड़े-थोड़े पैसे दे रहा है, ताकि उसकी जमीन-जायदाद हड़प सके। 

बहन ने बताया कि उसने इस संबंध में कई बार पुलिस-प्रशासन को भाई का नशा छुड़वाने के लिए लिखित शिकायत दी और कई बार फोन से भी सूचित किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। बहन ने आगे बताया कि मंगलवार को जब उसने मीडिया को बुलाया तो पुलिस आई और इलाज करवाने के लिए उसके भाई को हिरासत में ले लिया है। 

इस संबंध में थाना घनीए-के-बांगर के एसएचओ अमोलकदीप सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। बुधवार सुबह उसे इलाज के लिए सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल कराया जाएगा। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि उस युवक को पुलिस नशा छुड़ाओ केंद्र भेजेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने हर गांव में एक कांस्टेबल को नशे संबंधी जानकारी के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed