{"_id":"f0ae9764ea73e67941b0315c91543e27","slug":"sister-and-brother-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन-भाई के रिश्ते में खटास, कूरियर कंपनी दे हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन-भाई के रिश्ते में खटास, कूरियर कंपनी दे हर्जाना
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Nov 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन ने अपने दो भाइयों के पास राखी भेजी। एक तो मिल गई, लेकिन दूसरे को कूरियर कंपनी ने डिलीवरी नहीं दी और राखी का पैकेट गुम कर दिया।
विज्ञापन
इससे बहन और भाई के रिश्ते में खटास आ गई। मामला कंज्यूमर फोरम तक पहुंचा, जहां कूरियर कंपनी की सर्विस में कमी पाते हुए 10 हजार रुपये हर्जाना अदा करने के आदेश दिए गए।
सेक्टर-10 निवासी पुष्पा देवी गर्ग ने कंज्यूमर फोरम में दायर याचिका में कहा कि 12 अगस्त 2013 को उन्होंने सेक्टर-4 की डीटीडीसी कूरियर कंपनी की ब्रांच से दो पार्सल बुक कराए थे।
विज्ञापन
इन्हें जींद जुलाना मंडी स्थित अपने भाई बाबूराम सिंगला और राजकुमार सिंगला के पास पहुंचाना था। दोनों पार्सल एक ही पते पर भेजने थे, जिनमें राखी थी।
कूरियर कंपनी से आश्वासन मिला था कि 20 अगस्त तक पार्सल पहुंच जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 20 अगस्त को उन्होंने अपने भाईयों को फोन किया और उन्होंने पार्सल मिलने से इनकार किया।
विज्ञापन
21 अगस्त को पार्सल पहुंचा, लेकिन सिर्फ बाबूराम के पास। 26 अगस्त को वह अपने पति के साथ कूरियर कंपनी के दफ्तर गईं, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। उनके एक भाई के पास राखी नहीं पहुंचने से रिश्तों में खटास आ गई।