फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sirsa of Haryana was the second hottest area in the country

Chandigarh News: पारे ने तोड़े रिकाॅर्ड, सिरसा 50.3, बालसमंद 49.3 व नूंह 49, दो की माैत

Wed, 29 May 2024 04:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Sirsa of Haryana was the second hottest area in the country
देश का सबसे दूसरा गर्म क्षेत्र रहा हरियाणा का सिरसा, पहले स्थान पर राजस्थान का चुरू
विज्ञापन

हिसार, नारनौल, सिरसा और रोहतक चली भीषण लू, 20 जिलों में 45 डिग्री से ऊपर रहा तापमान
आज भी जारी रहेगी प्रचंड गर्मी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/हिसार। नाैतपा के चाैथे ही दिन पारे ने हरियाणा में सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए। मंगलवार को हरियाणा के सिरसा का अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। 50.3 डिग्री पारे के साथ सिरसा देश का दूसरा सबसे गर्म क्षेत्र रहा। पहले स्थान पर राजस्थान का चुरू है। वहां का अधिकतम तापमान 50.5 रिकाॅर्ड किया गया है। इसी तरह हिसार के बालसमंद में भी 49.3 और नूंह में पारा 49 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में इससे पहले 26 मई 1998 को 48.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इसी तरह करनाल में भी नया रिकाॅर्ड बनाया। करनाल के उचानी में 46.5 डिग्री तापमान रहा। इससे पहले 29 मई 1962 को 46 डिग्री दर्ज किया गया था। 22 में से 20 जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रहा।
हरियाणा के चार जिले हिसार, नारनौल, सिरसा और रोहतक में भीषण लू की स्थिति दर्ज की गई है। मंगलवार को भी कड़ी धूप व लू के गर्म थपेड़ों से लोग परेशान दिखे। माैसम विभाग ने बुधवार के लिए भी भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। 31 व एक जून को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से थोड़ी राहत की उम्मीद है। इससे हरियाणा के एक-दो इलाकों में बारिश भी हो सकती है। वहीं, गर्मी व लू लगने से दो लोगों की माैत हो गई। हिसार के भारत नगर में 24 साल के पवन को दोपहर में सीढि़या उतरते समय चक्कर आ गए। उल्टी आने के बाद वह बेहोश हो गए और अस्पताल ले जाने पर उनकी माैत हो गई। पवन मजदूरी करते थे। इसी तरह, रोहतक के सेक्टर 35ए ब्लॉक के गेट के पास ई-रिक्शा चलाने वाले 54 वर्ष के व्यक्ति का शव मिला है।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने व लू के कारण -मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस साल नौतपा अपना असली रूप दिखा रहा है। सिंध, बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाएं हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आ रही है। कोई पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं हुआ है, जिस कारण भी लगातार भीषण गर्मी और लू पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक एके सिंह ने बताया कि बढ़ती गर्मी के पीछे फसलों के अवशेष जलाना भी एक बड़ा कारण है। इससे पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की वृद्धि होती है, जिससे तापमान बढ़ता है। हरियाणा व पंजाब के इलाकों में धुआं और आग की तेज लपटें देखी जा सकती हैं।
रातें भी गर्म
अगले चार दिन हरियाणा के कुछ इलाकों में रात के समय ज्यादा तापमान रहने की संभावना है। नारनौल में सोमवार रात का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।
--------------------------------------------------------


सरकार की एडवाइजरी : भीषण गर्मी अभी पड़ेगी, छोटे बच्चों व बुजुर्गों को बचाएं
हरियाणा सरकार ने एडवाइजरी करते हुए कहा कि अभी भीषण गर्मी और पड़ेगी। तापमान अधिक होने की स्थिति में कड़ी मेहनत का कार्य न करें। शरीर में पानी की कमी करने वाले चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय जैसे पदार्थों के सेवन से बचें। उच्च प्रोटीन युक्त व बासी भोजन न खाएं। कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द व दाैरे की समस्या आ सकती है। यदि बेहोशी या बीमार महसूस करें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। छोटे बच्चों व बुजुर्गों की विशेष देखभाल जरूरी है। लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीएं, भले ही प्यास न लगी हो। हल्के रंग के, ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें। यात्रा करते समय पानी अपने साथ रखें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें। यदि आप बाहर काम करते हैं, तो टोपी या छाते का उपयोग करें और अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर एक नम कपड़े का उपयोग करें। अपने घर को ठंडा रखें, पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खोलें। पंखे का प्रयोग करें, गीले कपड़े पहनें और बार-बार ठंडे पानी से स्नान करें।

वाहनों में बच्चों व पालतू जानवरों को न छोड़े
पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें। जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें। नागरिक स्वयं के साथ-साथ बेजुबान पालतु पशु और पक्षियों का भी ध्यान रखें। जहां पर अक्सर पक्षी आते हैं, वहां पर पानी का उचित प्रबंध करें ताकि प्यास लगने पर पक्षी पानी पी सकें।



कहां कितना रहा तापमान
सिरसा-50.3
बालसमंद-49.3
नूंह-49.0
महेंदगढ़-48.8
जींद 48.7
नारनौल 48.5
फरीदाबाद-48.4
हिसार 48.4
झज्जर-48.2
रोहतक-48.1
चरखी दादरी-48.1
रोहतक 48.1
रेवाड़ी 47.7
मेवात 47.3
गुरुग्राम 47.0
सोनीपत 46.6
पलवल 46.4
पानीपत 45.6
अंबाला 44.8
यमुनानगर 43.2
-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article