फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sirsa Dera Founder Ram Rahim Sadhvi Sexual Harassment Case

राम रहीम के समर्थन में आए डेरा समर्थक, पंचकूला में तनाव के हालात, धारा 144 लगी

Sun, 20 Aug 2017 01:10 AM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sirsa Dera Founder Ram Rahim Sadhvi Sexual Harassment Case
डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय
साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम पर 25 अगस्त को फैसला आएगा, लेकिन उससे पहले ही उन्हें एक वर्ग का साथ मिल गया, लेकिन पुलिस और सरकार की टेंशन बढ़ गई है। पंजाब हरियाणा हाईअलर्ट पर हैं। पंचकूला में डेरा समर्थक जुटने लगे हैं, जिसके चलते धारा 144 लगा दी गई है। वहीं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल डेरामुखी के समर्थन में आ गया है। मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने बयान दिया और डेरा के सामाजिक कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डेराप्रेमियों ने रक्तदान, आपदा पीड़ितों की मदद, बेटियों के कल्याण के लिए कार्य किये। अब उन्हें साजिश के तहत डेरे को बदनाम किया जा रहा। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोगों को राष्ट्र की भलाई के लिए डेरा का समर्थन करना चाहिए। जनहित के लिए कार्य करने वालों का समर्थन सदैव किया जाना चाहिए। ऐसे में हरियाणा सरकार के लिए अगस्त महीने का अंतिम सप्ताह बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। दो अहम मामलों में न्यायालय के फैसले की घड़ी नजदीक आने से सरकार की धड़कन बढ़ी हुई है। 
विज्ञापन

फैसला खिलाफ हुआ तो हालात संभालना मुश्किल होगा

Sirsa Dera Founder Ram Rahim Sadhvi Sexual Harassment Case
डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साध्वी यौन शोषण मामले में पंचकूला की सीबीआई अदालत अपना फैसला रिजर्व रख चुकी है। 25 अगस्त को सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह अपना फैसला सुनाएंगे। फैसला डेरामुखी के खिलाफ होने पर सरकार के लिए हरियाणा में हालात सामान्य बनाए रखना पहले से ही चुनौती बना हुआ है। 

अर्ध सैनिक बलों की 35 कंपनियां पहुंचीं हरियाणा
डेरामुखी के मामले में 25 अगस्त को आने वाले फैसले के मद्देनजर हरियाणा को छावनी में तबदील करने के लिए केंद्र सरकार ने अर्ध सैनिक बलों की कंपनियां भेजना शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को अर्ध सैनिक बलों की 35 कंपनियां हरियाणा पहुंच गईं। सरकार ने केंद्र से डेढ़ सौ कंपनियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मांगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि 25 अगस्त के बाद जाट आरक्षण का फैसला आने के मद्देनजर ये हरियाणा में ही डेरा डाले रखेंगी।

यहां हिंसा होने की आशंका
पंचकूला, सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, हिसार, फतेहाबाद और जींद संवेदनीशल स्थान है। पुलिस के अनुसार इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था पर ज्यादा नजर रखी जाएगी और धारा 144 लगा दी गई है। हरियाणा पुलिस सोशल मीडिया पर अफवाहों और उग्र संदेश भेजने वालों पर नजर रख रही है। खुले में पेट्रोल बेचने पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस प्रशासन की कई कमेटियां बनाई गई हैं, जोकि डेरा समर्थकों के साथ संपर्क में हैं। और डेरे के खिलाफ फैसला आने की स्थिति में बातचीत से डेरा प्रेमियों को समझाने की कोशिश करेंगी। 

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद : संधू
डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अर्ध सैनिक बलों की कंपनियां आना शुरू हो गई हैं। इन्हें विशेष रूप से पंचकूला, सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, हिसार, फतेहाबाद और जींद जिले में तैनात किया जाएगा।

लोगों ने खाद्य पदार्थों का भंडारण शुरू कर दिया

Sirsa Dera Founder Ram Rahim Sadhvi Sexual Harassment Case
Gurmeet Ram Rahim Singh
वहीं, हालात बिगड़ने की आशंका में सिरसा सहित कई जिलों में लोगों ने खाद्य पदार्थों का भंडारण शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा के डेरामुखी आरोपी हैं। इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत 25 अगस्त फैसला सुनाएगी। आशंका है कि यदि फैसला डेरामुखी के खिलाफ जाता है तो माहौल बिगड़ सकता है। इसी आशंका के मद्देनजर शासन और प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फैसले के मद्देनजर हरियाणा को छावनी में तबदील करने के लिए केंद्र सरकार ने अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां भेजनी शुरू कर दी हैं।

शुक्रवार को अर्धसैनिक बलों की 35 कंपनियां हरियाणा पहुंच गईं। प्रदेश सरकार ने केंद्र से 150 कंपनियां मांगी हैं। बताया जा रहा है कि 25 अगस्त के बाद जाट आरक्षण का फैसला आने के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों की कंपनियां हरियाणा में ही डेरा डाले रखेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रोहतक में तैनात सभी डीएसपी को 1-1 रिजर्व पुलिस बल की कंपनी दी गई है। वह अपने क्षेत्र में कंपनी के जवानों को तैनात कर सकेंगे।

पंचकूला में जुटने लगे डेरा समर्थक
सीबीआई की विशेष अदालत पंचकूला में ही है। यही वजह है कि फैसला सुनने के लिए डेरा समर्थक दूर दराज से आकर पंचकूला में रुकने लगे हैं। पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से भी समर्थकों के पहुंचने की शुरुआत हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक इनकी तादाद बढ़ सकती है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पहले किये जा चुके हैं। जिले में सोमवार तक पैरा मिलिट्री की छह-सात कंपनियों सहित हरियाणा पुलिस की तीन अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी जाएंगी। पुलिस प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर, वहां अतिरिक्त तैनाती करने में जुटा है। सुरक्षा के लिहाज से धारा-144 अभी नहीं लागू की गई है।
विज्ञापन

Sirsa Dera Founder Ram Rahim Sadhvi Sexual Harassment Case
गुरमीत राम रहीम
सुरक्षा प्रबंधों पर सीएम ने ली उच्च स्तरीय बैठक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के मामले में फैसला आने के मद्देनजर शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव डीएस ढेसी, डीजीपी बीएस संधू के अलावा पुलिस और प्रशासन से जुड़े आला अफसर मौजूद रहे। सीएम ने 25 अगस्त को आने वाले फैसले के संबंध में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के अधिकारियों को निर्देश 
21 अगस्त तक जिले में पैरा मिलिट्री की छह-सात कंपनियां तैनात कर दी जाएंगी। जबकि पुलिस की भी तीन अतिरिक्त कंपनियां मांगी गई हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं और इसकी अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। 
- एएस चावला, पुलिस कमिश्नर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed