{"_id":"614d7de48ebc3e2bdd0d83d2","slug":"sirsa-bjp-president-enter-in-city-council-office-with-sheeps-alleges-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: भेड़ें लेकर नगर परिषद कार्यालय में घुस गए भाजपा जिलाध्यक्ष, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: भेड़ें लेकर नगर परिषद कार्यालय में घुस गए भाजपा जिलाध्यक्ष, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Fri, 24 Sep 2021 01:18 PM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:18 PM IST
सार
आदित्य देवीलाल चौटाला ने पत्रकार वार्ता में गंभीर आरोप लगाए। कहा कि वैद्य कॉलोनी होने के बावजूद प्लॉट के ट्रांसफर केस को लेकर नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी काम नहीं कर रहे। उनके साथ काफी किसान भी मौके पर पहुंच गए और काला झंडा दिखाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में भेड़ें लेकर घुसे आदित्य देवीलाल चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला शुक्रवार को भेड़ें लेकर नगर परिषद कार्यालय में घुस गए। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। आदित्य ने आरोप लगाया कि 2010 में अप्रूव्ड कॉलोनी होने के बावजूद नगर परिषद कर्मचारी प्लॉट को मंजूर नहीं कर रहे हैं। कॉलोनी को भी अवैध बताते हैं। आदित्य देवीलाल चौटाला ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि वैद्य कॉलोनी होने के बावजूद प्लॉट के ट्रांसफर केस को लेकर नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी काम नहीं कर रहे। वे अपनी मनमर्जी चला रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष ही परेशान, आम आदमी का क्या होगा
आदित्य देवीलाल रोषस्वरूप भेड़ें लेकर कार्यालय में आ गए। उनके साथ काफी किसान भी मौके पर पहुंच गए और काला झंडा दिखाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेताओं ने इन भेड़ों को मोदी की बेटी तक करार दे दिया। कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष स्वयं इस सरकार से पीड़ित हैं तो आमजन का क्या हाल होगा।
विज्ञापन