फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sippy Sidhu murder case: Kalyani will remain in jail, sent to judicial custody after six days remand

सिप्पी सिद्धू हत्याकांड: जेल में रहेगी कल्याणी, छह दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 22 Jun 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sippy Sidhu murder case: Kalyani will remain in jail, sent to judicial custody after six days remand
चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज की बेटी आरोपी कल्याणी सिंह को 6 दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने कल्याणी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब 5 जुलाई तक बुड़ैल जेल में रहेगी। वहीं, कल्याणी के वकील सरतेज नरूला ने कल्याणी के शैक्षिक प्रमाण पत्र दिखाते हुए उसे बी क्लास की सुविधा देने की मांग की है। मामले में अदालत ने कहा कि यह जेल प्रबंधन का निर्णय है, नियमानुसार यह व्यवस्था बनती होगी तो दी जाएगी।
विज्ञापन

कल्याणी के वकील ने अदालत में सीबीआई से इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सिप्पी के परिवार को मामले की अनट्रेस रिपोर्ट और मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सबूत पेन ड्राइव में दिए गए थे। वह सभी दस्तावेज बचाव पक्ष को भी मुुहैया करवाए जाएं। इस दलील का विरोध करते हुए सीबीआई के सरकारी वकील सुरेश कुमार ने कहा कि आरोपी को मामले की जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं सौंपा जा सकता है। अभी मामले की जांच चल रही है। ऐसे में आरोपी पक्ष को कोई दस्तावेज सौंपने से मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। इसका विरोध करते हुए कल्याणी के वकील ने कहा कि जांच पूरी हुए बिना पीड़ित परिवार को दस्तावेज सौंपे जाने का भी कोई आदेश नहीं होता है। इस मामले में अदालत ने अभी फैसला सुरक्षित रखा है। बता दें कि सीबीआई ने पहले कल्याणी का चार दिन का रिमांड हासिल किया था, बाद में अदालत से 2 दिनों का अतिरिक्त रिमांड मांगा था। सुनवाई के दौरान दोनों दिन कल्याणी की मौसी सहित कुछ रिश्तेदार मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed