फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   single store shop sealed due to non fill up of property tax

प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर एक्शन, सिंगल स्टोरी शॉप सील

Fri, 10 Jul 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 10 Jul 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
single store shop sealed due to non fill up of property tax

नगर निगम ने आखिर प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों पर शिकंजा कस दिया है।नगर निगम की टीम ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर एक सिंगल स्टोरी शॉप को सील कर दिया।

विज्ञापन


दूसरी शॉप के किराएदार ने मौके पर ही पूरी रकम का चेक देकर अपनी जान छुड़ाई। निगम ने साफ कर दिया है कि अब प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


निगम ने कई कॉमर्शियल साइट्स के मालिकों को कई बार नोटिस भेजे, पर उन्होंने टैक्स नहीं जमा कराया। निगम के नोटिसों के जवाब तक नहीं दिया।

इसके बाद पिछले दिनों निगम ने सभी डिफॉल्टरों की साइट पर जाकर फाइनल नोटिस चिपका कर साइट सील करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी फेज 3बी2 मार्केट के दो साइट मालिकों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को सुपरिंटेंडेंट भीमसेन की अगुवाई में तहबाजारी विंग और अन्य मुलाजिम फायर टेंडर लेकर फेज 3बी2 मार्केट पहुंचे। निगम ने यहां के 130 और 134 नंबर सिंगल स्टोरी शॉप सील करनी थी।

पहले निगम अधिकारी 134 नंबर में गए, जहां फैशन वर्ल्ड चल रहा है। फैशन वर्ल्ड के मालिक से कहा कि पांच मिनट में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा दो वरना दुकान सील कर दी जाएगी।

उसने दलील दी कि वह किराएदार है, टैक्स तो मकान मालिक ने जमा कराना है। इस बीच निगम अधिकारी 130 नंबर पहुंचे। वहां एक बेकरी खुलनी है, फिटिंग का काम चल रहा था।

अधिकारियों ने कारपेंटर और मजदूरों को दुकान से बाहर निकाला और शॉप को आगे और पीछे दोनों तरफ से सील कर दिया। इसके बाद वे फिर 134 नंबर शॉप में गए तो किराएदार ने प्रॉपर्टी टैक्स की बनती रकम 1.35 लाख रुपये का चेक अपनी ओर से दे दिया।

तब यह शॉप सील नहीं की गई। अधिकारियों ने शॉप के मालिक से फोन पर बात कर उसे आगाह किया कि अगर सोमवार तक उसने निगम दफ्तर में टैक्स नहीं जमा कराया तो यह चेक लगा दिया जाएगा।

इस बीच 130 नंबर शॉप का मालिक भी पहुंच गया। अधिकारियों ने उसे कहा कि अब तो कार्रवाई हो चुकी है। वह निगम दफ्तर पहुंच कर बनता प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा दे।

तभी उसे राहत मिल सकेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में मार्केट के दुकानदार भी जमा हो गए थे। गौरतलब है कि कई नोटिसों के बाद निगम ने फाइनल नोटिस चिपकाए थे, उसके बाद भी इन दुकानदारों ने टैक्स नहीं जमा कराया। तब निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने सीलिंग के आदेश दिए।

अब 32 और साइट्स को दी जाएगी फाइनल वार्निंग
नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर सख्त रवैया अपना लिया है। अब दूसरे चरण में शहर की 32 और कॉमर्शियल साइट्स को टैक्स भरने के लिए फाइनल वार्निंग नोटिस दिए जाएंगे।

अगर इन्होंने टैक्स न जमा कराया तो इनके परिसर भी सील किए जाएंगे। अभी भी शहर में काफी साइट्स का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया पड़ा है। 2013-14 का करीब सोलह करोड़ टैक्स आ चुका है, लेकिन चार करोड़ बकाया है। जबकि, 2014-15 का अब तक सिर्फ आठ करोड़ रुपये टैक्स आया है।

इससे भी ज्यादा बकाया पड़ा है। टैक्स वसूली में रेजिडेंशियल साइट्स में समस्या नहीं आ रही है। निगम को कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल साइट्स से वसूली में दिक्कत आ रही है। कई यूनिट बंद पड़ी हैं, उनके मालिकों का भी पता नहीं है।


10 प्रॉपर्टी से आया 17 लाख टैक्स
नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के अभियान के पहले चरण में 12 कॉमर्शियल साइट्स के मालिकों को पिछले दिनों फाइनल नोटिस दिए थे। जोकि उनकी दुकानों पर चिपकाए गए थे।

इनमें सभी मार्केटों में स्थित दुकानें शामिल थीं। इनमें से 10 साइट मालिकों ने नोटिसों के बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा दिया। जिससे निगम को 17 लाख रुपये की आय हुई है। बाकी दो के खिलाफ वीरवार को निगम टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed