फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singer Sidhu Moose Wala appeared in from of Shri Akal Takhat Sahib

श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए सिद्धू मूसेवाला, दिया माफीनामा- जो सजा मिलेगी स्वीकार करूंगा

Thu, 05 Mar 2020 04:26 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर(पंजाब)
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 05 Mar 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Singer Sidhu Moose Wala appeared in from of Shri Akal Takhat Sahib
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल फोटो
सिख पंथ की महान शख्सियत माई भागो के बारे में विवादित गीत गाने वाले गायक सिद्धू मूसेवाला वीरवार सुबह अपने पिता बलकौर सिंह के साथ श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। वहां उन्होंने श्री अकाल तख्त के सचिवालय में जत्थेदार हरप्रीत सिंह के सामने पेश होकर माई भागो के बारे में गाए विवादित गीत के बारे में लिखित माफी मांगी।
विज्ञापन


लगभग एक घंटा तक जत्थेदार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में सिद्धू मूसेवाला ने कहा कि उनको ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने नहीं बुलाया था। वह खुद श्री अकाल तख्त में हाजिर हुए हैं। उनसे कोई तो गलती हुई है, जिस कारण वह श्री अकाल तख्त में पेश हुए है। जब उनको यह पूछा गया कि क्या जत्थेदार ने उन्हें कोई धार्मिक सजा सुनाई है।
विज्ञापन


जिस पर मूसेवाला ने कहा कि अभी उन्होंने लिखित माफी मांगी है, जो भी सजा मिलेगी वह स्वीकार करेंगे।  याद रहे कि इस गीत के बाद पैदा हुए विवाद के बाद सिद्धू मूसेवाला जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से भेंट करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया में लाइव होकर माफी मांगी थी

इस गीत पर विवाद शुरू होते ही मूसेवाला ने सोशल मीडिया में लाइव होकर माफी मांगी थी और श्री अकाल तख्त साहिब को एक माफीनामा भी भेजा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि मैं एक विनम्र सेवक शुभदीप सिंह सिद्धू (सिद्धू मूसेवाला) विनम्रता सहित प्रार्थना करता हूं कि बीते दिनों मैंने एक गीत गाया था जिसमें सिख पंथ की महान शख्सियत माई भागो का उल्लेख था।

उन्हें जानकारी नहीं थी कि इससे सिख पंथ की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। मैं गुरु का विनम्र सेवक हूं और श्री अकाल तख्त साहिब में अथाह विश्वास रखता हूं। अनजाने में हुई इस गलती की मैं सिर झुका कर माफी मांगता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि भविष्य में ऐसी कोई गलती दोबारा नहीं होगी। इस गलती के लिए उन्हें जो भी सजा सुनाई जाएगी, मैं एक विनम्र सिख की भांति उसे हंस कर स्वीकार करूंगा।

मैं नवंबर के अंत में श्री अकाल तख्त साहिब में परिवार सहित पेश होउंगा। इस माफीनामे के बाद सिद्धू मूसेवाला अपने परिजनों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने आए भी थे, लेकिन उस दिन जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के अमृतसर में न होने के कारण मूसेवाला की उनसे भेंट नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed