{"_id":"5dba896f8ebc3e93ad106f38","slug":"singer-sidhu-moose-wala-again-in-controversy-due-to-song-on-foreign-tour-sgpc-akal-takht","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गायक सिद्धू मुसेवाला ने फिर गाया विवादित गाना, अकाल तख्त का पत्र- कार्रवाई करे एसजीपीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायक सिद्धू मुसेवाला ने फिर गाया विवादित गाना, अकाल तख्त का पत्र- कार्रवाई करे एसजीपीसी
Thu, 31 Oct 2019 12:43 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
सिद्धू मुसेवाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक सिद्धू मुसेवाला एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अब उन पर सिख इतिहास के सुनहरी पन्नो में अंकित माता भाग कौर के नाम के दुरुपयोग का आरोप लगा है। मामला श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा है। सिद्धू मुसेवाला ने अपने विदेशी दौरे के दौरान फिर वही गाना गया, जिस गाने पर उसने वीडियो जारी कर श्री अकाल तख्त साहिब से माफी मांगी थी।
बाद में उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पत्र लिख अकाल तख्त साहिब के आगे नतमस्तक होने व विदेश से लौटकर परिवार सहित श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने का वादा किया था। सिद्धू मुसेवाला ने श्री अकाल तख्त साहिब से किये इस वादे को तो पूरा नहीं किया। एक बार फिर वही विवादित गाना गाकर अकाल तख्त को ही चुनौती दे दी है।
बता दें कि एसजीपीसी के सचिव डॉ. रूप सिंह ने अकाल तख्त साहिब के आदेश के बाद सिद्धू मुसेवाला पर केस दर्ज कराने के लिए पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा था। पुलिस कमिश्नर ने एसजीपीसी की शिकायत पर सिद्धू मुसेवाला के विरुद्ध कोई भी करवाई नहीं की। एसजीपीसी ने पुलिस कमिश्नर को सिद्धू मुसेवाला के खिलाफ लिखे पत्र का कोई भी फॉलोअप नहीं किया। जिस कारण मामला अधर में है।

एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के निजी सचिव जसपाल सिंह ने मंगलवार देर रात एसजीपीसी को एक पत्र लिख कर सिद्धू मुसेवाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जसपाल सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया है की सिद्धू मुसेवाला ने फिर माता भाग कौर के नाम का दुरुपयोग किया है।
अकाल तख्त ने पहले ही एसजीपीसी को सिद्धू मुसेवाल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। लेकिन वह करवाई पूरी नहीं हो सकी है। सिद्धू मुसेवाला ने विदेश में वही गाना फिर से गाया है। इस गाने के कारण सिखों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। इस कारण जत्थेदार अकाल तख्त ने इस मामले पर एसजीपीसी को सख्त करवाई करने के आदेश दिए हैं।
इसके साथ ही जत्थेदार ने दिल्ली की संगत की ओर से भेजी गई शिकायत पर डीएसजीपीसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में जत्थेदार ने सिरसा को निर्देश दिए हैं कि गुरुद्वारा सिंह सभा भोगल दिल्ली में विवादित बाबा रामपाल के चेलों की ओर से मर्यादा तोड़ने जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।