फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singer Neha Kakkar reached Amritsar with family

Amritsar: रोहनप्रीत के साथ श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं नेहा कक्कड़, नेहा धूपिया ने भी परिवार संग टेका माथा

Fri, 07 Oct 2022 01:14 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Oct 2022 01:14 AM IST
सार

अभिनेत्री नेहा धूपिया भी अपने बेटे गुरिक के जन्मदिन के अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। उनके साथ उनके पति अंगद बेदी, ससुर पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी भी मौजूद थे। नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्री हरमंदिर साहिब में ली गई यादगार तस्वीरों को शेयर किया है।

विज्ञापन
Singer Neha Kakkar reached Amritsar with family
नेहा कक्कड़ ने परिवार के साथ श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गायिका नेहा कक्कड़ की आवाज प्रशंसकों के दिलों पर जादू कर देती है। हाल ही में उनका नया गाना ‘ओ सज्जन’ रिलीज हुआ था, जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। नेहा ने अपने पति रोहनप्रीत और परिवार के साथ श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

विज्ञापन


नेहा कक्कड़ ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान सिंगर ने हरे रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है। वहीं पति रोहनप्रीत सिंह कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कई फोटो में उनका परिवार भी नजर आ रहा है। उन्होंने अपने परिवार के साथ श्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर आशीर्वाद लिया। नेहा ने कैप्शन में लिखा है कि आखिर हम साथ में श्री दरबार साहिब गए।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं, संगत, सुरक्षा और सभी को धन्यवाद, जिन्होंने हमें बाबा जी तक आसानी से पहुंचने में मदद की। मुझे बहुत प्यार और सम्मान महसूस हुआ। यह मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक था। शुक्रिया बाबा जी मुझे रोहू देने के लिए, बाबाजी सब कुछ के लिए धन्यवाद, मैं बहुत राहत महसूस कर रही हूं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से यह भी कहा कम से कम एक बार जरूर जाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अभिनेत्री नेहा धूपिया भी अपने बेटे गुरिक के जन्मदिन के अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। उनके साथ उनके पति अंगद बेदी, ससुर पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी भी मौजूद थे। नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्री हरमंदिर साहिब में ली गई यादगार तस्वीरों को शेयर किया है। पवित्र परिक्रमा के दर्शन के बाद वह मुख्य भवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक हुए और अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन दोनों ने अपना अमृतसर दौरा गुप्त रखा और मीडिया को भी नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed