फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singer Diljit Dosanjh live concert chandigarh ticket black marketing

Diljit Dosanjh Concert: 25 हजार में बिक रही 2500 वाली टिकट, कई युवकों को टिकटों के नाम पर लगा चूना

Fri, 13 Dec 2024 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा हरीश कोचर, संवाद, चंडीगढ़
हरीश कोचर, संवाद, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 12:48 PM IST
सार

दिलजीत दोसांझ द्वारा देशभर के अलग-अलग राज्यों में दिल ल्यूमिनाटी टूर के नाम से लाइव कन्सर्ट आयोजित किए जा रहे हैं। करीब डेढ़ महीने पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में भी कार्यक्रम को लेकर मेला ग्राउंड की बुकिंग करवाई गई थी। एक महीने पहले दिलजीत के कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन बुक माई शो एप पर टिकट बुकिंग शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Singer Diljit Dosanjh live concert chandigarh ticket black marketing
चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ के कन्सर्ट की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में होने वाले लाइव कन्सर्ट की 2500 वाली सिल्वर टिकट भी 20 से 25 हजार रुपये में बिक रही है। हालांकि टिकट बुक करने वाली ऑनलाइन बुक माई शो एप पर कोई टिकट बुक नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


इसके बावजूद धड़ल्ले से शो की सिल्वर, गोल्ड व फैनपिट की टिकट, पास ब्लैक में चार गुणा से भी रेट में बिक रहे हैं। उधर, कुछ युवाओं के साथ 2499 वाली सिल्वर टिकट ब्लैक में 12 हजार रुपये में खरीदने को लेकर ठगी का मामला भी सामने आया है। बाकायदा अमर उजाला द्वारा इस मामले को लेकर पड़ताल की गई जिसमें टिकट दलाली की पोल खुली।
विज्ञापन


दरअसल दिलजीत दोसांझ द्वारा देशभर के अलग-अलग राज्यों में दिल ल्यूमिनाटी टूर के नाम से लाइव कन्सर्ट आयोजित किए जा रहे हैं। करीब डेढ़ महीने पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में भी कार्यक्रम को लेकर मेला ग्राउंड की बुकिंग करवाई गई थी। एक महीने पहले दिलजीत के कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन बुक माई शो एप पर टिकट बुकिंग शुरू हुई थी। लेकिन घंटों नहीं बल्कि चंद मिनटों में ही इस शो की 25 हजार से अधिक टिकटें बिक गई थी। हालात यह है कि मौजूदा समय में कोई ऑनलाइन टिकट बुक नहीं हो रही है। लेकिन टिकटों की ब्लैक करने वाले दलालों ने दो चार नहीं बल्कि सैकड़ों की तादाद में एक साथ सिल्वर से लेकर फैनपिट एरिया तक की टिकटें खरीद ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने 2500 से एक लाख रुपये तक बेची टिकटें

बुक माई शो व अन्य प्लेटफार्म पर आयोजकों की ओर से टिकटों की ऑनलाइन बिक्री की गई थी। आयोजकों की ओर से सिल्वर टिकट 2500 से पांच हजार रुपये में बेची गई थी जबकि गोल्ड टिकट 7500 से 12 हजार और फैन पिट 15 हजार से 25 हजार रुपये में बेची गई। इसके अलावा वीआईपी लांच की टिकटें 50 हजार से एक लाख रुपये में बेची गई। इस कार्यक्रम में चार प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है जिसमें वीआईपी के लिए बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा स्टेज के बिलकुल सामने फैनपिट लांच, उसके बाद गाेल्ड और सबसे आखिर में सिल्वर लांच बनाया गया है।

दलाल की एक की लांच की टिकट को अलग-अलग रेट में बेच रहे

आयोजकों की ओर से शुरू की गई ऑनलाइन टिकटों की खरीद बंद होने के बाद अब दलालों ने अपनी पहले से काफी संख्या में खरीदी हुई टिकटों की दलाली शुरू कर दी है। फेसबुक के जरिए युवाओं को व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा जा रहा है जहां टिकटों की दलाली हो रही है। अमर उजाला के पास पड़ताल के दौरान सबसे पहले सिल्वर टिकट पहुंची जिस पर रेट 2117 रुपये था जबकि 380 रुपये जीएसटी लगाकर इस टिकट की कुल कीमत करीब 2499 रुपये थी। लेकिन दलाल ने यह टिकट करीब 19 हजार रुपये के हिसाब से बेची है। इसी तरह से एक अन्य सिल्वर टिकट भी अमर उजाला के पास पहुंची जिस पर आयोजकों की ओर से करीब 3548 रुपये रेट दिया गया था और जीएसटी सहित कुल रेट 4199 रुपये था। लेकिन मोहाली के एक दलाल ने इस टिकट को 23 हजार रुपये में बेचा। इसी तरह से सिल्वर की टिकटें 30 से 50 हजार रुपये में दलाल बेच रहे थे जबकि वीआइर्पी और फैनपिट लांच की सारी टिकटें आउट ऑफ स्टाॅक बताई गई।

तीन दोस्तों को एक साथ टिकट खरीदने के जरिए लगा चूना

वहीं, सेक्टर-18, 27 के रहने वाले तीन दोस्तों को एक साथ दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम की दलालों के जरिए टिकट खरीदना महंगा पड़ गया। तीन दोस्तों ने बीते वीरवार को एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए युवक से बातचीत की और उसने इन्हें केवल सिल्वर टिकट होने की बात कही। इन युवकों ने 4999 वाली सिल्वर टिकटें खरीदी लेकिन उन्होंने प्रति टिकट 22-22 हजार रुपये दिए थे। पैसे ट्रांसफर करने के बाद इन्हें कुछ देर बाद सेक्टर-34 मेला ग्राउंड के पास आकर टिकटें लेने के लिए कहा गया। लेकिन इसके बाद टिकटें बेचने वालों का मोबाइल नंबर ही बंद हो गया। इस मामले की शिकायत करने के लिए वीरवार को तीनों युवक सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed