{"_id":"64077025b2faf2904f05e434","slug":"singer-b-praak-met-haryana-minister-anil-vij-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अनिल विज से मिले गायक बी प्राक, कहा- हत्यारों के पकड़े जाने पर ही मूसेवाला की आत्मा को मिलेगी शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अनिल विज से मिले गायक बी प्राक, कहा- हत्यारों के पकड़े जाने पर ही मूसेवाला की आत्मा को मिलेगी शांति
Tue, 07 Mar 2023 11:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:11 PM IST
सार
गायक बी प्राक ने कहा कि जब देश में कोविड का दौर चल रहा था, उस समय वह बीमार चल रहे विज से मिलने पहुंचे थे, परंतु फिर भी वह सैकड़ों लोगों से मिल रहे थे। कोविड के दौर में लोगों की हौसला अफजाई के लिए विज से बातचीत हुई और फिर यह गीत ‘बढ़ते जाना है, इंडिया हंसते जाना है’ बनाया गया।
विज्ञापन
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज व गायक बी प्राक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर गायक बी प्राक सिद्धू मूसेवाला के परिजनों के समर्थन में आ गए हैं। बी प्राक ने कहा कि मूसेवाला के कातिलों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, तभी मूसेवाला की आत्मा को शांति मिलेगी। साथ ही उसके माता-पिता को भी तभी चैन मिलेगा। बी प्राक यहां हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कार्यालय में पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में गायक बी प्राक ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला एक गायक था। उसको और उसके परिवार को इंसाफ मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
बी प्राक ने कहा कि वह एक कलाकार हैं और उनका मानना है कि संगीत और कला से किसी का भी दिल जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुख और निराशा को गीत-संगीत से बहुत हद तक दूर किया जा सकता है। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल आरोपी विदेश में बैठे हैं और अभी वह काबू नहीं किए जा सके हैं। इसके अलावा, मूसेवाला के पिता को भी लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन
प्राक ने लिखा नया गाना, बढ़ते जाना है, इंडिया हंसते जाना है
गायक बी प्राक ने कहा कि जब देश में कोविड का दौर चल रहा था, उस समय वह बीमार चल रहे विज से मिलने पहुंचे थे, परंतु फिर भी वह सैकड़ों लोगों से मिल रहे थे। कोविड के दौर में लोगों की हौसला अफजाई के लिए विज से बातचीत हुई और फिर यह गीत ‘बढ़ते जाना है, इंडिया हंसते जाना है’ बनाया गया। जिसने भी यह गीत देखा उन सभी लोगों ने इस गीत को काफी सराहा है। इस मौके पर गायक बी प्राक ने और विज ने संयुक्त रूप से ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ गीत गाया। वहीं, अनिल विज ने कहा कि इस गीत से निराशा पर जीत की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन