फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   simple workers should be given the BJP ticket

'कार्यकर्ता को दिया जाए भाजपा का टिकट'

Sat, 01 Feb 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Feb 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
simple workers should be given the BJP ticket

भाजपा के कार्यालय में हुई घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में निराशा है। इस संबंध में कई कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को पत्र भेजकर किसी साधारण कार्यकर्ता को लोकसभा का टिकट देने की मांग की है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, चंडीगढ़ भाजपा की प्रभारी आरती मेहरा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन व अन्य नेताओं को ईमेल और कूरियर से घटनाओं की जानकारी देकर दुख जाहिर किया है।
विज्ञापन


पत्र लिखनेवालों में सह संयोजक आजीवन सहयोग निधि प्रकोष्ठ व पूर्व कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र कुमार पांडेय, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीन दयाल त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीप चंद यादव, पूर्व मंडल महासचिव नागेंद्र सिंह, मजदूर महासभा प्रदेश सचिव दीनानाथ चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष कालोनी सेल राधेश्याम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आदित्य प्रसाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा है कि बुधवार को सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय में हुई घटना से आहत हैं। कार्यकर्ताओं को बड़ी निराशा हुई है।

इस घटना से मोदी लहर पर भी असर पड़ा है। कार्यकर्ता पूर्व नियोजित नाम देने के बजाय कार्यकर्ताओं से नाम पूछा जाता तो अधिक अच्छा होता।

पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन का रवैया शुरू से ही भेदभाव पूर्ण रहा है। उन पर से कार्यकर्ताओं का विश्वास उठ चुका है। इसलिए यदि उन्हें चुनाव लड़ना है तो वह पार्टी प्रत्याशी चयन से पहले अध्यक्ष पद से त्याग दें।

अध्यक्ष पद पर रहते हुए वह प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में निष्पक्ष व्यवहार नहीं कर पाएंगे। भाजपा जनाधार वाली पार्टी है। यहां कार्यकर्ताओं का अभाव नहीं है।


केवल एक व्यक्ति या परिवार के आधार पर प्राथमिकता देना भाजपा की नहीं कांग्रेसी संस्कृति है। जब चाय बेचने वाला प्रधान मंत्री पद का उम्मीदवार हो सकता है तो चंडीगढ़ इकाई किसी सामान्य कार्यकर्ता का चयन लोकसभा प्रत्याशी के रूप में क्यों नहीं कर सकती है।

इस पर विचार करें और सभी कार्यकर्ताओं की राय से इन प्रत्याशियों के अलावा किसी साधारण कार्यकर्ता का नाम लोकसभा प्रत्याशी के रूप में तय किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed