{"_id":"57e52e8b4f1c1b0e27a8227b","slug":"simarjit-singh-bains-told-secret-of-navjot-sidhu-front-awaaz-e-punjab-and-assembly-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू के फ्रंट को लेकर बैंस बंधु का बड़ा खुलासा, देखिए फ्यूचर प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू के फ्रंट को लेकर बैंस बंधु का बड़ा खुलासा, देखिए फ्यूचर प्लानिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू की आवाज-ए-पंजाब के बारे में बैंस बंधु का खुलासा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिद्धू ने नई पार्टी नहीं बनाने का ऐलान किया था, लेकिन उनके फ्रंट को लेकर अब बैंस बंधु बड़ा खुलासा कर रहे हैं। सिद्धू द्वारा नई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने के एलान के बाद शुरू हुई अटकलों को विराम देते हुए आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने साफ किया है कि फोरम हर हाल में चुनाव मैदान में उतरेगा।
उन्होंने कहा कि इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि एंटी इनकंबेसी का वोट तीसरी जगह पर न बंटे, वरना सत्ताधारी गठबंधन को फायदा होगा। यह किसी भी हाल में होने नहीं दिया जाएगा। बैंस ने कहा कि चुनाव से पहले ही हमख्याल दलों और लोगों के साथ तालमेल कर लिया जाएगा।
साथ ही पहले से कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाकर आगे कदम बढ़ाए जाएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू फोरम के स्टार प्रचारक होंगे और मुंबई के टीवी प्रोग्राम छोड़ कर शीघ्र ही मैदान में कूदेंगे। बैंस शुक्रवार को अपने दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

अकाली दल और भाजपा से कोई नाता नहीं होगा
बैंस बंधु और परगट सिंह के साथ मिलकर सिद्धू ने बनाई पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस ने साफ किया कि उनका फोरम किसी भी हाल में अकाली दल और भाजपा के साथ किसी तरह का नाता नहीं रखेगा। किस राजनीतिक दल के साथ तालमेल होगा, यह पत्ते फिलहाल बैंस बंधु नहीं खोल रहे हैं।
उनका कहना है कि इस संबंध में अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा। बैंस ने साफ किया कि आवाज-ए-पंजाब का राजनीतिक दल नहीं बनाने का फैसला उनकी और परगट सिंह की सहमति से गहन मंथन के बाद ही लिया गया है।
उनका मानना है कि चौथे फ्रंट का सीधा लाभ सत्ताधारी पक्ष को होगा, जनता यह नहीं चाहती कि सूबे की सत्ता पर तीसरी बार अकाली भाजपा काबिज हो।

सभी 117 सीटों पर फोरम चुनाव लड़ेगा
बैंस बंधु और परगट सिंह के साथ मिलकर सिद्धू ने बनाई पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
बैंस ने कहा कि फोरम सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी और सुच्चा सिंह छोटेपुर के संपर्क में है। पंजाब के हितों के लिए सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बैंस ने कहा कि आवाज-ए-पंजाब के एलान के बाद पंजाब की करीब सौ सीटों पर स्टडी की गई है, इनको भी अभी फिल्टर किया जाएगा।
बैंस ने साफ किया कि फोरम सूबे की सभी 117 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगा। जिन सीट पर उम्मीदवार चुनाव जीतने की स्थिति में होंगे, उन्हीं को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। आम आदमी पार्टी के सांसद और भगवंत मान द्वारा किसी से गठबंधन नहीं करने के बयान पर बैंस ने कहा कि आवाज ए पंजाब ने भी कभी गठबंधन करने की बात नहीं की।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान दो पैग लगाकर स्पीच करते हैं, उनके पास कोई विजन नहीं है कि जनता को कैसे बेईमानी, नशे और भ्रष्ट व्यवस्था के दलदल से निकाला जाए। बैंस ने कहा कि पंजाब के ईमानदार लोग की भ्रष्ट व्यवस्था को हर हाल में उखाड़ फेंकेंगे।