फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Simarjit singh bains statement on navjot singh sidhu

'आप' से गठबंधन के बाद सिद्धू पर बैंस ब्रदर्स का बड़ा बयान

Mon, 21 Nov 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Nov 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
Simarjit singh bains statement on navjot singh sidhu
बैंस ब्रदर्स ने किया आप के साथ गठबंधन - फोटो : अमर उजाला
कुछ समय पहले पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू द्वारा बड़े-बड़े दावों के साथ गठित आवाज-ए-पंजाब फ्रंट का अध्याय सोमवार को खत्म हो गया। फ्रंट के अहम सदस्य बैंस ब्रदर्स ने सिद्धू और परगट सिंह को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन कर लिया। इसके तहत आप बैंस ब्रदर्स की लोक इंसाफ पार्टी के लिए पांच सीटें छोड़ेगी। साथ ही सत्ता में आने पर लुधियाना की इंडस्ट्री के लिए पैकेज का एलान करेगी। ये दोनों बातें रविवार रात बठिंडा में आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक में फाइनल हुई थीं। गठबंधन को लेकर दोनों ही पक्ष काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन


आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में कहा कि लंबे समय से यह अटकलें चल रही थीं कि बलविंदर बैंस और सिरमजीत बैंस अपने अगले सियासी कदम के बारे में क्या फैसला लेंगे। केजरीवाल के साथ बैठक में गठबंधन पर फैसला लिया गया। इससे आप, लोक इंसाफ पार्टी और पूरे पंजाब को मजबूती मिलेगी। एक तरफ नशा तस्करी के आरोपी अविनाश चंद्र कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ संघर्ष करने वाले बैंस ब्रदर्स आप से जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

'सिद्धू बड़े भाई जैसे, जल्द खुद करेंगे अपने कदम का खुलासा'

Simarjit singh bains statement on navjot singh sidhu
बैंस ब्रदर्स ने किया आप के साथ गठबंधन - फोटो : अमर उजाला
सिमरजीत बैंस ने कहा कि पंजाब की बर्बादी में बादलों के साथ कांग्रेस भी बराबरी की जिम्मेदार है। यह बात कहने के बाद उनका कांग्रेस में जाने का सवाल ही नहीं उठता था। समर्थकों का भी भारी दबाव था कि कांग्रेस के साथ मत जाओ। यह गठबंधन सिर्फ चुनाव तक नहीं है, एसजीपीसी को भी बादलों के कब्जे से आजाद कराएंगे।

केजरीवाल के साथ सिर्फ पांच मिनट की बातचीत में सब फाइनल हो गया। जो लोग आप को छोड़ कर गए हैं, उन्हें वापस लाएंगे। सिद्धू के सवाल पर बैंस ने कहा कि वह बड़े भाई की तरह हैं, पर सियासी तौर पर उन्होंने अपना फैसला लिया है। सिद्धू अपने अगले कदम के बारे में एक-दो दिनों में बताएंगे। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि परगट सिंह भी लोगों की आवाज के मुताबिक फैसला लेंगे। किन पांच सीटों पर लड़ेंगे के सवाल पर बैंस ने कहा कि दो-चार दिनों में वह इसकी घोषणा करेंगे। एसवाईएल के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि पार्टी का स्टैंड स्पष्ट है, पंजाब का पानी किसी दूसरे राज्य को जाने का सवाल ही नहीं है। पानी की कीमत भी पंजाब को मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साढ़े नौ साल सत्ता में रहने के बाद भी बादल इस मुद्दे पर कुछ नहीं कर सके। अब हरसिमरत कौर बादल को इस्तीफा देना चाहिए। अब सरकार जमीन डी-नोटिफाई करके लोगों को फिर मूर्ख बना रही है।

गठबंधन के सवालों पर घिरी आप
आम आदमी पार्टी गठबंधन के सवालों पर घिरती नजर आई। जब आप नेताओं से पूछा गया कि उनके संविधान में चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं है। बावजूद इसकेवे पंजाब में गठबंधन कर रहे हैं। जवाब में सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि संविधान में कहीं ऐसा नहीं लिखा है कि गठबंधन नहीं करना। पर सैद्धांतिक तौर पर पार्टी ने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया था, क्योंकि कोई पार्टी समान विचारधारा वाली नहीं थी। आप और लोक इंसाफ पार्टी का मिशन एक है, इसलिए गठबंधन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed