{"_id":"5831f6004f1c1bb604b39e67","slug":"simarjit-singh-bains-likely-to-be-join-aam-aadmi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू को झटका, बैंस ब्रदर्स ने मिलाया आम आदमी पार्टी से हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू को झटका, बैंस ब्रदर्स ने मिलाया आम आदमी पार्टी से हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
बैंस ब्रदर्स ने मिलाया आम आदमी पार्टी से हाथ
लंबे समय से कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की कोशिशों में लगे पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू का आवाज-ए-पंजाब फ्रंट के टूटने के आसार नजर आ रहे हैं। आवाज-ए-पंजाब के अहम सदस्य और लुधियाना से विधायक बैंस ब्रदर्स ने आम आदमी पार्टी से हाथ मिलाने का फैसला कर लिया है।
लुधियाना से आजाद विधायक बलविंदर बैंस और सिमरजीत बैंस ने रविवार देर शाम बठिंडा मे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात में बैंस ब्रदर्स ने आप से हाथ मिलाने का फैसला कर लिया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे आप में शामिल होंगे या आप के साथ गठबंधन करेंगे। सिमरजीत सिंह बैंस ने मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि वे आप के साथ हाथ मिला रहे हैं।
इसके बाद नवजोत सिद्धू के आवाज-ए-पंजाब के टूटने के आसार हैं। सूत्र बताते हैं कि शनिवार को नई दिल्ली में सिद्धू के आवास पर आवाज-ए-पंजाब के सदस्यों की बैठक हुई थी। इसमें माहौल काफी गर्म हो गया था। सूत्रों के मुताबिक बैंस ब्रदर्स इस बात पर नाराज थे कि सिद्धू अभी तक किसी भी पार्टी के साथ समझौता करने में नाकाम रहे।

Trending Videos
गठबंधन की कोशिशों में लगे नवजोत सिद्धू के आवाज-ए-पंजाब को झटका
बैंस बंधु
- फोटो : File Photo
गौरतलब है कि भाजपा छोड़ने के बाद सिद्धू ने बैंस ब्रदर्स और परगट सिंह के साथ मिलकर आवाज-ए-पंजाब फ्रंट बनाया था। कुछ समय बाद सिद्धू ने एलान किया था कि विधानसभा चुनाव में समय कम होने के चलते वह पार्टी न बना कर कांग्रेस या आप के साथ समझौता करेंगे।
फ्रंट ने समझौते के सारे अधिकार सिद्धू को सौंपे थे। लेकिन सिद्धू कभी आप की तरफ झुके तो कभी कांग्रेस की तरफ। हालांकि किसी के साथ भी उनका समझौता नहीं हो सका। कांग्रेस ने उनके फ्रंट के सदस्यों को टिकटें और सिद्धू को अमृतसर से लोक सभा भेजने का प्रस्ताव रखा था।
वहीं, आप ने सिद्धू को डिप्टी सीएम का प्रस्ताव नकार दिया था। लंबे समय तक गठबंधन न हो पाने के बाद आखिरकार बैंस ब्रदर्स ने अकेले आप के साथ जाने का फैसला कर लिया। अब उम्मीद है कि परगट सिंह भी कांग्रेस के साथ जा सकते हैं। सिमरजीत बैंस ने कहा कि वह सोमवार को समझौते की शर्तों के बारे में खुलासा करेंगे।