{"_id":"5835960d4f1c1be73413b921","slug":"simarjit-singh-bains-challange-to-deputy-cm-sukhbir-singh-badal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंस का एलान- सुखबीर आत्मनगर से लड़े, जीत गए तो राजनीति छोड़ दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंस का एलान- सुखबीर आत्मनगर से लड़े, जीत गए तो राजनीति छोड़ दूंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 23 Nov 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को आत्मनगर से चुनाव लड़ने के लिए ललकारा है। उन्होंने सुखबीर बादल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यदि वह आप उम्मीदवार भगवंत मान से डरकर जलालाबाद से भागकर किसी अन्य हलके से चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक हैं तो हलका आत्म नगर से चुनाव लड़कर देख लें।
बैंस ने कहा कि सुखबीर बादल यदि हलका आत्म नगर से चुनाव जीते तो वह राजनीति छोड़कर सामाजिक सेवा ही करते रहेंगे। बैंस ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (बादल) से जनता अब दुखी हो चुकी है। जनता बदलाव चाहती है। बैंस ने कहा कि कैप्टन और बादल फ्रेंडली मैच खेलकर लोगों को बेवकूफ बनाने का प्रयास कर रहे हैं जिसे जनता समझ चुकी है।
बैंस ने कहा कि पानी के मुद्दे पर बादल और कैप्टन राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। दोनों पार्टियों को ु र्सी से उतारने के लिए जनता तैयार है। बैंस ने कहा कि पंजाब में पानी की एक भी बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप गठजोड़ सरकार आने पर सबसे पहले नशों के सौदागरों पर नकेल लगाकर उनको सलाखों के पीछे फेंका जाएगा।

लोक इंसाफ पार्टी और आप गठजोड़ फेरेगा भ्रष्टाचारियों पर झाड़ू
बैंस ब्रदर्स ने किया आप के साथ गठबंधन
- फोटो : अमर उजाला
लोक इंसाफ पार्टी और आप गठजोड़ फेरेगा भ्रष्टाचारियों पर झाड़ू
लुधियाना। लोक इंसाफ पार्टी और आम आदमी पार्टी में गठजोड़ के बाद आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस एवं बलविंदर सिंह बैंस ने हलका आत्मनगर के गुरुद्वारा साहिब में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, वार्ड प्रधान और कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस बैठक में बैंस ने कहा कि बादल ने पंजाब में भ्रष्टाचार को बढ़ाया है, पानी के मुद्दे पर हमेशा ही राजनीति की है। अब लोग उनकी नीतियों को समझ गए हैं। बादल ने अपने रिश्तेदारों और बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी जमीनों पर जो नाजायज कब्जे कराए हैं, सत्ता में आने के बाद ऐसे कब्जे छुड़ाए जाएंगे। बैंस ने कहा कि राजस्थान को दिए पानी के एवज में 16 लाख करोड़ की वसूली होनी है, लेकिन बादलों एवं कैप्टन की वहां संपत्तियां और रिश्तेदारियां हैं।
इस मौके पर पार्षद परमिंदर सिंह सोमा, रंधीर सिंह सीबिया, गुरप्रीत सिंह खुराना, अर्जुन सिंह चीमा, रंजीत सिंह उबी, रणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह गोरा, परमजीत सिंह, जसविंदर सिंह ठुकराल समेत कई नेता मौजूद रहे।