Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Silver became cheaper by Rs 5000 in one day, the price of gold also fell

चांदी के भाव धड़ाम: एक दिन में प्रति किलो पांच हजार रुपये सस्ता, सोना भी कुछ ढीला पड़ा... ये है कारण

Sat, 05 Apr 2025 01:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 01:40 AM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के भाव आसमान छू रहे थे। जहां चांदी एक लाख रुपये प्रति किलो के पार चली गई थी वहीं सोना भी 94 हजार रुपये प्रति तोला पहुंच गया था।

विज्ञापन
Silver became cheaper by Rs 5000 in one day, the price of gold also fell
सोने-चांदी का भाव - फोटो : ANI

विस्तार

चांदी का भाव चंडीगढ़ में एक दिन में करीब पांच हजार रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ है। तीन अप्रैल को चांदी का भाव करीब 1 लाख 1 हजार रुपये प्रति किलो था। शुक्रवार को भाव खुला तो भाव 96 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। सोने का भाव भी एक दिन में 94 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 92 हजार 800 रुपये पर पहुंच गया है। ऐसे में सोने में 1200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुखबीर पर हमला: हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस, बादल ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल
विज्ञापन

 


सुंदर ज्वेलर के एमडी महेंद्र खुराना का कहना है कि चांदी में एक दिन के अंदर पांच हजार रुपये की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ नीति की वजह से यह असर देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चांदी का इस्तेमाल उद्योगों में भी काफी होता है। चांदी की औद्योगिक मांग खासकर सोलर पैनल और इलेक्ट्रानिक्स में बहुत है। वहां मौजूदा समय में मंदी है। उसकी वजह से भी मांग कम हुई और भाव गिरा है। चंडीगढ़ में प्रतिदिन करीब 30 करोड़ रुपये का सोने-चांदी का कारोबार होता है। गिरावट से आमजन सोने और चांदी में निवेश बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed