फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sikh riots: Simmer in politics on apology offered of jagdish Tytler

सिख दंगे: टाइटलर की पेशकश पर SGPC अध्यक्ष का करारा जवाब

Sun, 08 May 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 May 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
Sikh riots: Simmer in politics on apology offered of jagdish Tytler
जगदीश टाइटलर और अवतार सिंह मक्कर - फोटो : amar ujala

सिख दंगा मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के अकाल तख्त पर माफी मांगने की पेशकश पर गर्माई पंजाब की सियासत। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर की ओर से 1984 के दंगों में हाथ होने के आरोपों के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब पहुंच माफी मांगने की जो पेशकश की गई है, उससे पंजाब की राजनीति में दंगे का मुद्दा एक बार फिर गरम होता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा है कि टाइटलर गैर सिख हैं। मर्यादा के अनुसार उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब में नहीं बुलाया जा सकता है। यदि वह अपने तौर पर माफी मांगने के इच्छुक हैं तो एसजीपीसी की ओर से उन्हें कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि जत्थेदार मक्कड़ ने स्पष्ट किया है कि टाइटलर के खिलाफ अदालत में जो केस लड़ रहे हैं, उसे जारी रखा जाएगा। उससे एसजीपीसी पीछे नहीं हटेगी, क्योंकि वह हत्याओं के मुख्य आरोपी हैं। उनके साथ सिख संगत कोई सहानुभूति नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइटलर की ओर से सिख दंगों में अपने हाथ होने से इंकार करने की बात कहे जाने पर जत्थेदार मक्कड़ ने कहा कि मामला अदालत में है। अदालत फैसला करेगी कि वह दोषी हैं या नहीं।

टाइटलर के खिलाफ हैं अदालती सबूत : फूलका

Sikh riots: Simmer in politics on apology offered of jagdish Tytler
जगदीश टाइटलर और एचएस फूलका - फोटो : ‌file photo

आम आदमी पार्टी के नेता एचएस फूलका ने कहा है कि उनके पास कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ अदालती सबूत हैं। जोकि पब्लिक डोमेन में नहीं हैं। वे सारे सबूत वह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को सौंपेंगे।

फूलका ने बताया कि शुक्रवार को नई दिल्ली में ज्ञानी जी से होने वाली उनकी मीटिंग स्थगित हो गई। अब यह मीटिंग रविवार को अमृतसर में होगी। उन्होंने कहा कि टाइटलर ने कहा है कि वह श्री अकालतख्त साहिब के समक्ष पेश होना चाहते हैं। वह अपनी बेगुनाही के सबूत देना चाहते हैं।

फूलका ने कहा कि वह इसकेजवाब में टाइटलर के गुनहगार होने केसबूत देंगे। सिख दंगों केबाद सबसे पहले छह नवंबर-1984 को अखबारों में टाइटलर का नाम आया था। नवंबर अंत में मानवाधिकार ग्रुप की किताब हू वाज गिल्टी आई थी, उसमें भी सिख दंगों में टाइटलर की भूमिका के बारे में वर्णन है।

इसके अलावा वह शुरू से सिख दंगा पीड़ितों केकेस लड़ रहे हैं। बहुत से ऐसे सबूत हैं जोकि अदालती कार्रवाई का हिस्सा हैं। वे सारे सबूत भी सिख दंगों में टाइटलर की भूमिका की ओर इशारा करते हैं। यह सारे सबूत ज्ञानी गुरबचन सिंह को सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed