फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sikh Organizations Protests Against CBI Closure Report

सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को लेकर चंडीगढ़ में दाखिल हो रहे सिख जत्थेबंदियों पर लाठीचार्ज

Mon, 22 Jul 2019 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Jul 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Sikh Organizations Protests Against CBI Closure Report
पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले भी दागे - फोटो : अमर उजाला

बेअदबी कांड पर एक बार फिर सिख जत्थेबंदियां पंजाब का माहौल गर्म करने की कोशिश में हैं। क्लोजर रिपोर्ट के विरोध में सोमवार को सीबीआई को मांग पत्र देने चंडीगढ़ आ रहे सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्त्ताओं को पंजाब की सीमा पर ही रोक दिया गया। चंडीगढ़ में जबरन दाखिल होने की कोशिश कर रहे वर्कर्स पर पुलिस ने पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले भी दागे।

विज्ञापन


इसमें 4 लोगों के मामूली रूप से घायल होने की पुष्टि सिख जत्थेबंदियों के नुमाइंदों ने की है। पुलिस ने सिख जत्थेबंदियों के 5 नुमाइंदों को चंडीगढ़ के सीबीआई दफ्तर जाकर मांग पत्र सौंपने के लिए भेजा। तब तक सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्त्ता वहीं जमे रहे।
विज्ञापन


इन लोगों का कहना था कि सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में बेअदबी के आरोपियों को क्लीन चिट दी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस क्लोजर रिपोर्ट पर मंगलवार को मोहाली की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sikh Organizations Protests Against CBI Closure Report

बेअदबी कांड पर सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के विरोध में सोमवार को राज्य की 20 से ज्यादा सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्त्ता चंडीगढ़ आ रहे थे। भारी संख्या में चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस वहां मौजूद थी। यूटी और पंजाब की सीमा पर बैरिकेड लगाकर जत्थेबंदियों के कार्यकर्त्ताओं को चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोक दिया गया।

कार्यकर्त्ताओं ने जब बैरिकेड पार करने की कोशिश की तो चंडीगढ़ पुलिस ने पानी की बौछार कर उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद एक बार फिर से इन लोगों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में जत्थेबंदियों ने वहीं धरना शुरू कर दिया। 

पुलिस कार्रवाई में जत्थेबंदियों के 4 कार्यकर्त्ताओं को मामूली चोटें आईं हैं। इसके बाद जत्थेबंदियों के पांच नुमाइंदों सुखजीत सिंह खोसा, मास्टर संतोख सिंह, वसाखा सिंह, हरप्रीत सिंह मक्खू व सुरजीत सिंह क्याली ने चंडीगढ़ के सीबीआई कार्यालय जाकर मांग पत्र सौंपा। तब तक कार्यकर्त्ताओं का धरना चलता रहा। 

सरकार की शह पर सीबीआई मामले को खत्म करना चाहती है: खोसा

Sikh Organizations Protests Against CBI Closure Report

मांग पत्र देकर लौटने के बाद धरने को संबोधित करते हुए सुखजीत सिंह खोसा ने बताया कि सीबीआई के एक एसपी रैंक के अधिकारी ने उनसे मांगपत्र लिया। खोसा सहित जत्थेबंदियों के दूसरे नेताओं ने कहा कि बेअदबी के आरोपी मोहिंदर पाल बिट्टू की मौत के बाद सरकार की शह पर सीबीआई इस मामले को खत्म करना चाहती है।

इन लोगों का आरोप था कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसा किया जा रहा है। खोसा ने कहा कि सीबीआई सही रिपोर्ट पेश करे और बेअदबी के दोषियों को जेल में डाला जाए। खोसा ने सोमवार को पुलिस कार्रवाई में घायल हुए लोगों से किसी तरह की कार्रवाई न करने को कहा। उन्होंने कहा कि मेडिकल करवाने से लेकर कानूनी कार्रवाई करने तक का फैसला जत्थेबंदियां सांझे तौर पर लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed