फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sikh Gave Support to AAP in Chandigarh

सिख जत्थेबंदियों ने दिया ‘आप’ को समर्थन

Thu, 27 Mar 2014 11:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Mar 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
Sikh Gave Support to AAP in Chandigarh
अब आप के संग लोकसभा चुनाव में दस का दम दिखेगा। पंजाब और देशभर की 10 सिख जत्थेबंदियों ने आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


यही नहीं सिख जत्थेबंदियों ने देशभर में बैठें सिखों से अपील की है कि वह आप को अपना समर्थन दें। आप की चंडीगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार गुल पनाग की मौजूदगी में सिख जत्थेबंदियों ने यह ऐलान किया।

इन सिख जत्थेबंदियों के गुरप्रीत सिंह, जनरल करतार सिंह, राजिंदर सिंह खालसा, हरमोहिंद्र सिंह और डॉ गुरतेज सिंह ने कहा कि देश में कांग्रेस-भाजपा दोनों ने ही हमेशा सिखों के हितों को किनारे रखा है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने बिना किसी के सिखों के मुद्दों को उठाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सत्ता में आते ही प्रो. दविंद्रपाल सिंह भुल्लर की रिहाई के लिए सिफारिश की। सिखों को न्याय दिलवाने के लिए दिल्ली में एसआईटी का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री होंगे तो देश के लिए खतरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जत्थेबंदियों ने दिया समर्थन: खालसा पंचायत
भाई गुरदास इंस्टीट्यूट ऑफ  एडवांस सिख स्टडीज, गुरु ग्रंथ का खालसा पंथ, केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा, इंटरनेशनल सिख कनफेडरेशन, इंस्टीट्यूट ऑफ  सिख स्टडीज, शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़, शुभ करमण सोसायटी, आईएनए रूरल डेवलपमेंट सोसायटी और गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी चंडीगढ़


‘आप’ का धर्म ‘भारत का संविधान’: गुल
उम्मीदवार गुल पनाग ने कहा कि आप का एक धर्म है। वह है भारतीय संविधान। उन्होंने कहा कि संविधान को धर्म मानते हुए आप का मुख्य उद्देश्य हर जाति, धर्म के लोगों की सेवा करना और उनके मुद्दों को हल करना होगा। गुल चंडीगढ़ में सिख जत्थेबंदियों द्वारा आप को समर्थन देने के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेस को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed