{"_id":"62a0aef4fc0c4571b76633c6","slug":"sidhu-moose-wala-chief-minister-expressed-condolence-in-moose-wala-last-prayer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala: मूसेवाला की अंतिम अरदास में मुख्यमंत्री ने प्रकट की शोक संवेदना, सरकार की ओर से मंत्री बलजीत कौर हुईं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose Wala: मूसेवाला की अंतिम अरदास में मुख्यमंत्री ने प्रकट की शोक संवेदना, सरकार की ओर से मंत्री बलजीत कौर हुईं शामिल
Wed, 08 Jun 2022 07:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 08 Jun 2022 07:45 PM IST
सार
परिवार के सदस्यों के साथ मेरी पूरी हमदर्दी है और ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में जगह दे एवं उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बलकौर सिंह।
- फोटो : instagram
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और पंजाब सरकार की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर बुधवार को पंजाबी गायक शुभदीप सिंह (सिद्धू मूसेवाला) के अंतिम अरदास व भोग में शामिल होने के लिए मानसा पहुंचीं। कैबिनेट मंत्री ने उनके परिवार के साथ दुख साझा किया और सिद्धू मूसेवाला की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके साथ विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली, नरिंदर कौर भराज, गुरमीत सिंह खुडिया और बलकार सिद्धू भी मौजूद थे। मंत्री बलजीत कौर मुख्यमंत्री की तरफ से शोक संदेश लेकर पहुंची थीं। उन्होंने परिवार के साथ मुलाकात की और सिद्धू मुसेवाला को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
मंत्री डॉ.बलजीत कौर ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के जाने से पंजाबी गायकी और संस्कृति को क्षति पहुंची है। उनकी हत्या में शामिल साजिशकर्ता और हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को मिसाली सजा मिलेगी, हत्यारे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से भेजे गए शोक संदेश में उन्होंने दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि आदरणीय सरदार बलकौर सिंह और माता चरण कौर जी के प्रिय पुत्र की कुछ दिन पहले एक दिल दहला देने वाली घटना में असामयिक मृत्यु ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। मैं दुख की इस घड़ी में आप के परिवार के सभी सदस्यों के साथ हूं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा के फूल अर्पित करता हूं। कम उम्र में होनहार पुत्र का निधन परिवार के लिए असहनीय और अकथनीय है। पंजाब, पंजाबियों और दुनिया भर में उसे चाहने वालों के लिए एक गहरा सदमा और एक अक्षम्य क्षति है। खेती-बाड़ी से जुड़े रहने और अंत तक अपने माता-पिता की छाया बने रहने की उनकी अनूठी जीवन शैली ने हजारों युवाओं के दिल- दिमाग को छुआ है।
विज्ञापन