फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu attaked on opposition, told why again he is active

सिद्धू ने विरोधियों को लगाई ललकार, बोले- सिर्फ पंजाब को बचाने आया

Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sidhu attaked on opposition, told why again he is active
नवजोत सिंह सिद्धॣ - फोटो : अमर उजाला

भज्ज बादला भज्ज, कुर्सी खाली कर। दस साल पंजाब नूं लुट्टिया हुण जेल जाण दी तैयारियां कर। इक-इक सबूत हैगा बादल एंड कंपनी नूं जेल भेजण लई। यह ललकार लगाई नवजोत सिंह सिद्धू ने। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि बादल एंड कंपनी में दम है तो बताए कि पंजाब में शराब माफिया ने 25 हजार करोड़ का एक्साइज घोटाला किया। सिद्धू ने कहा कि मैं पंजाब को जीवन देने आया हूं। मेरी रूह अमृतसर में है। मैने अमृतसर नही छोड़ा, यह वादा किया था।
विज्ञापन


मैं गुरू घर का नौकर हूं, चाकर हूं। मेरा सब दांव पर लगा है। कांग्रेस को जिताकर बादल को भगाना मेरा पंजाब लौटने का मकसद है। सुक्खा (इशारों में) जानते हैं कि नशा का दरिया कौन बहा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खा उसके पार्टनर है। बीस वर्ष देश के लिए क्रिकेट खेली। चार बार एमपी रहा। 25-30 वर्षों से टेलीविजन पर कब्जा कर रखा है। मैं राजनीति में सिर्फ पंजाब को बचाने आया हूं। 

खुशहाल पंजाब बनाने आया हूं। मैं चाहता हूं कोई रोते हुए को हंसाओ, भूखे को भरपेट रोटी मिले। हर बच्चा स्कूल जाए, न्याय प्रिय शासन हो। भ्रष्टाचार का खात्मा हो। यह तभी हो सकता है जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

'मुझे पंजाब आने से रोक रही थी भाजपा'

Sidhu attaked on opposition, told why again he is active
नवजोत सिंह सिद्धॣ - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कांग्रेस जिला मुख्यालय में ईस्ट विधान सभा क्षेत्र के बूथ प्रधानों को संबोधित करते हुए अपने अंदाज में जुमलों से बादल एंड कंपनी पर जमकर निशाना लगाया। 

ईस्ट विधान सभा के लोगों को विधान सभा चुनावों के पहली बार संबोधन में सिद्धू ने सब कुछ कहा जो जनता उनसे उम्मीद लगाए बैठी थी। सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस को नारा दिया कि भज्ज बादला भज्ज, कुर्सी खाली कर। 

इस दौरान उनकी पत्नी मैडम नवजोत कौर सिद्धू जनता के बीच श्रोता बनकर सिद्धू का भाषण सुना। सिद्धू ने इशारों ही इशारों में नशा बेचने वालों से लेकर टाइल मंत्री सभी को धो डाला। 

मुझे पंजाब आने से रोक रही थी भाजपा
सिद्धू ने मन की बात बोलते हुए कहा कि उन्हें राज्यसभा मेंबर बनाने के बाद भाजपा पंजाब में आने से रोक रही थी। शर्त रख दी थी कि शिअद का प्रचार करना है। मैने साफ मना कर दिया कि मैं प्रचार नहीं करूंगा। पंजाब जाऊंगा। पंजाब बचाना है। इसलिए राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। 

भाजपा अकालियों की कठपुतली 
पंजाब भाजपा अकालियों की कठपुतली है। भाजपा ने अपना वर्चस्व गलत संगत के चलते लोगों में खो दिया है। भाजपा सिर्फ दस साल तक अकालियों की जी हजूरी करती रही है। इस बार चुनाव में भाजपा को अपनी तस्वीर 11 मार्च को पता चल जाएगी। सिद्धू जितने आक्रामक ढंग से अकालियों को लपेटे में लेते हैं कही न कहीं 


सिद्धू के इन जुमलों पर लगे ठहाके
-भज्ज बादला भज्ज, कुर्सी खाली कर। हुण जेल जाण दी तैयारी कर। 
-मैं कोई हेमामालिनी नई, फोटो बाद विच्च खिच्च लैणा। पब्लिक नूं मिल लैण दो। 
-मुट्ठी बण लो, अकालिया दी बत्तीसी तोड़नी हैगी।  
-कांग्रेसी मिलकर लाओ नारा, कांग्रेस साड्डी, पंजाब साड्डा। 
-सुक्खा नूं पता है कि नशा दा वड्डा व्यापारी कौण हैगा।  
-चंगे कम्म कित्ते हुंदे ते जूत्तियां न पैंदिया, गल्ल विच्च हार पैंदे। 
-अकालियां दा भोग पै गिया है, बस चौथे दे कार्ड छपणे बाकी ने। चार फरवरी ने छप जाणगे। 
-अकालियां ने दस परसेंट सेवा किती तां नब्बे परसेंट मेवा लुटदी रईं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed