फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sidhu attacke on cm badal on employment issue

'रोजगार के नाम पर बादल सरकार ने किया खिलवाड़'

Mon, 30 Jan 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 30 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
sidhu attacke on cm badal on employment issue
सीएम बादल - फोटो : अमर उजाला

पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. हरजोत कमल के हक में रैली की। इस दौरान सिद्धू ने पंजाब में भाई भतीजावाद पर हमला करते हुए अकालियों पर राज नहीं सेवा नाम पर लोकतंत्र को गुंडातंत्र बनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका अंत चार फरवरी को होना है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनते ही बादल परिवार से पंजाब में की गई अरबों रुपये की लूट के एक एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने रोजगार देने के नाम पर बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया है। सिर्फ आबकारी विभाग में ही पंजाब में चल रहे शराब के ठेके के अनुपात के अनुसार 70 हजार नौजवानों को नौकरी दी जा सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल पर बोला तीखा हमला

sidhu attacke on cm badal on employment issue
अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस की सरकार बनते ही बेरोजगारों को नौकरी और नौकरी न होने की सूरत में बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते कहा कि दिल्ली में वह लोगों का भला नहीं कर सके, अब पंजाब में क्या भला कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का ग्राफ पहले की अपेक्षा काफी नीचे आया है क्योंकि केजरीवाल कहता कुछ और करता कुछ है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहने से पहले जब आप की नीतियां जानने के लिए मिले तो केजरीवाल ने कथित सौदेबाजी कर उनकी पत्नी को आप सरकार में पंजाब का मंत्री बनाने का दाना डालने की कोशिश की। 

उन्होंने दावा किया कि वह केजरीवाल को बाद में मिलते थे और खबरें अखबारों के लिए साथ साथ लीक हो जातीं थीं। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. मालती थापर, विनोद बांसल, रवि ग्रेवाल, जगरूप सिंह तखतुपुरा, डॉ. पवन थापर, कर्नल बाबू सिंह, तारा सिंह संधू और पंडित शाम लाल हाजिर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed