{"_id":"57ee189e4f1c1b9074575960","slug":"side-effect-of-stress-on-indo-pak-border-after-indian-army-surgical-strike-in-pok","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक का साइड इफेक्ट, नहीं बेचेंगे पाकिस्तानी सूट और जूतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक का साइड इफेक्ट, नहीं बेचेंगे पाकिस्तानी सूट और जूतियां
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 01 Oct 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के सूटों की दुकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद तनाव का असर आम जनता पर भी दिखने लगा है। दुकानदारों ने पाकिस्तानी सामान बेचने से मना कर दिया।
मोहाली फेज-7 शॉपिंग स्ट्रीट पर स्थित एक नामी दुकानदार ने अपनी दुकान पर पाकिस्तानी सूट बेचने से मना कर दिया है। उक्त व्यक्ति ने दुकान के बाहर बाकायदा पोस्टर लगा दिए हैं। इस पर साफ शब्दों में लिखा गया है कि नो पाकिस्तानी सूट।
उनकी दुकान की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। इसे लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। फेज-7 स्थित नामी दुकान के मालिक के बारे में बताया जा रहा है कि वह पूर्व फौजी हैं। पाकिस्तान की हरकतों से काफी आहत हैं। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।

अब बिल्कुल नहीं बेचेंगे पंजाबी जूतियां
पाकिस्तानी जूतियां
दूसरी तरफ फेज-3बी2 स्थित सभ्याचार कंपलीट पंजाबी जूती के मालिक चेतन दीप सिंह ने बताया कि वह पाकिस्तान से स्पेशल जूतियां मंगवाकर बेचते हैं, लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान कुछ समय से हरकतें कर रहा है। उन्होंने भी तय किया है कि वह भी अब पाकिस्तानी जूतियां नहीं बेचेंगे।
सभी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाई
पाकिस्तान और भारत सीमा पर चल रहे विवाद के बाद जिला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पुलिस की विभिन्न टीमों ने वीरवार को पूरे शहर में नाके लगाकर चेकिंग की। इसके साथ शाम को होटलों को भी चेक किया गया।
वहीं, लोगों से कहा गया है कि वह अगर किसी भी संदिग्ध को देखते हैं तो तुरंत 100 नंबर पर कॉल करें। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिले में पड़ने वाले सभी संवेदनशील सैन्य ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।