{"_id":"5755a1964f1c1be6209c5339","slug":"side-effect-of-haryana-jat-reservation-protest-on-volvo-buses-to-delhi-from-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन का साइड इफेक्ट, नहीं चली वोल्वो, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन का साइड इफेक्ट, नहीं चली वोल्वो, लोगों में रोष
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Jun 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
haryana roadways
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आंदोलन शुरू होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को सेक्टर-17 से हिसार और रोहतक की बसें नहीं चलाई गईं। हरियाणा परिवहन विभाग की वोल्वो बसे चंडीगढ़ से होते हुए रोहतक वाया जयपुर जाती हैं। दिनभर वोल्वों बसों की जानकारी के लिए 100 से अधिक यात्री इन्क्वायरी काउंटर पर पहुंचे लेकिन उन्हें हताशा हाथ लगी। काउंटर पर यात्रियों को बताया गया कि वोल्वो अनिश्चितकालीन समय के लिए रद्द की गई है। शहर से चलने वाली दो वोल्वो बसें अभी तक नहीं चलाई गई हैं। हिसार के लिए शाम को 4.45 बजे जाने वाली बस अनिश्चितकालीन समय के लिए रद्द कर दी गई है।
चंडीगढ़ से रोहतक होते हुए वाया जयपुर जाने वाली वोल्वो का टाइम सुबह 7.40 बजे है। जयपुर जाने वाली संजीव सिंह, जसवंत सिंह ने बताया कि जयपुर के लिए यहां से केवल यही हरियाणा रोडवेज की बस है। बस कैंसल होने के बाद अब हमें सामान्य बसों में जाना पडे़गा। हमें यह बस अब अंबाला या पानीपत से मिलेगी। यहां तक हमें नॉन एसी बस में सफर करना पडे़गा। वहीं राजस्थान परिवहन विभाग की ओर से चलाई जाने वाली एसी बस भी बंद रही। इसका कोई इंक्वायरी नंबर नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी अधिक हुई। यहां पर काउंटर पर दिन में ताला लगा हुआ था। हरियाणा रोडवेज का इन्क्वायरी नंबर 0172- 2704014 है। यह नंबर भी दिन में भी व्यस्त रहा।
समर वोकेशन के बाद बढ़ गई भीड़
हरियाणा रोडवेज की बसों में भीड़ गर्मी की छुट्टियों के कारण बढ़ गई है। दिल्ली जाने वाले रजनीश सिंह ने बताया कि वोल्वो बस के लिए वह दो घंटे तक लाइन में लगे रहे। हरियाणा रोडवेज की बसें नहीं बढ़ाए जाने से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा है।