फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Siddharth, Arpita and Tanisha made their debut in Under-19

स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज.. अंडर- 19 में सिद्धार्थ, अर्पिता और तनिषा ने किया जीत से आगाज

Fri, 25 Dec 2020 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Siddharth, Arpita and Tanisha made their debut in Under-19
चंडीगढ़। सेक्टर- 38 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में वीरवार से स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज हुआ। कोविड- 19 के चलते बैडमिंटन खिलाड़ी गाइडलाइंस का पालन करते हुए बैडमिंटन कोर्ट पर उरते। चैंपियनशिप के मुकाबले 24 से 27 दिसंबर तक ख्ेाले जाएंगे। चैंपियनशिप द चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन करवा रहा है। स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप कोरोना महामारी के चलते सिटी में 9 महीने बाद हो रही है। इसे गवर्नमेंट ऑफ इंडिया और प्रशासन की गाइडलाइन और नियमों के मुताबिक कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर- 19 लड़के और लड़कियों के वर्ग में जूनियर और महिला और पुरुष के वर्ग में सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। यह हुए पहले दिन के मुकाबले लड़कों के अंडर- 19 आयु वर्ग में सिद्धार्थ ने चिन्मय को 22-20 और 21-12 से हराया। अन्य मैचों में स्वप्निल ने पीयूष चौहान को 21-18, 21-05 से, सनयम ने लवप्रीत सिंह को 21-11, 21-11 से और कृष्णा ने आरश्या को 21-7 और 21-12 से मात दी। लड़कियों के अंडर- 19 आयु वर्ग में अर्पिता ने नवदीप को 21-5, 21-6 से, तनिषा गिरी ने आशिना जगदेव को 21-15, 21-13 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के आधार पर होगा चयन
वर्ष 2021 में होने वाली नेशनल के लिए चंडीगढ़ टीम का चयन मौजूदा चैंपियनशिप के आधार पर होगा। वहीं अंडर- 17 आयु वर्ग की चंडीगढ़ स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन जनवरी के तीसरे हफ्ते में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते बरती सावधानियां
चैंपियनशिप के शुरू होने से पहले पूरे एरिया को सैनिटाइज किया गया। मैच के दौरान शटल और रैकेट को भी सैनिटाइज किया गया। प्रतियोगिता के दौरान शेडयूल के मुताबिक पहले 12 बैडमिंटन खिलाड़ियों को ही बैडमिंटन कोर्ट में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed