{"_id":"59b697084f1c1bf77f8b5e4f","slug":"sick-women-asked-for-lift-and-looted-the-person","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीमारी की बात कह कोई महिला मांगे लिफ्ट तो सावधान, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी की बात कह कोई महिला मांगे लिफ्ट तो सावधान, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
बीमारी का बहाना बना मांगी लिफ्ट
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी मुलाजिम को रास्ते में एक बीमार महिला को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मुलाजिम को लूटा और फिर उसकी पिटाई की। उसके साथ जबरन फोटो खिंचवाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने महिला और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।
थाना अर्बन एस्टेट से मामले के जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि बीडीपीओ ऑफिस में सुपरिंटेंडेंट गुरदेव सिंह निवासी राजपुरा कालोनी ने बयान दिया है कि वह स्कूटी पर गुरबख्श कालोनी से अपने घर जा रहा था।
इसी बीच रास्ते में एक अज्ञात महिला ने उसे रुकने का इशारा किया। उसके साथ एक व्यक्ति भी था। उस व्यक्ति ने कहा कि उसकी पत्नी बीमार है, क्या वह उन दोनों को उनके घर छोड़ सकता है। गुरदेव सिंह उन दोनों को उनके घर गुरु नानक नगर छोड़ने चला गया। वहां बहाने से दोनों उसे अपने घर के अंदर ले गए। कमरे में पहले से ही एक व्यक्ति बैठा था।

तीनों ने गुरदेव सिंह को पकड़ लिया और उसे कमरे में बंद करके उसकी पिटाई की। इस दौरान गुरदेव सिंह का लाइसेंसी रिवाल्वर भी गिर गया। आरोपियों ने उसकी जेब से छह हजार रुपये और चांदी की अंगूठी निकाल ली।
महिला ने उसके साथ जबरन फोटो खिंचवाई और ब्लैकमेल करके उससे 50 हजार रुपये की मांग की। इसमें से 10 हजार शिकायतकर्ता ने दे भी दिए। आरोपियों द्वारा छोड़ने के बाद गुरदेव सिंह पुलिस के पास पहुंचा।
पुलिस ने आरोपी महिला पूनम, उसके कथित पति मोहम्मद नैयम निवासी मालेरकोटला और एक अन्य साथी नवतेज को काबू कर लिया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।