फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   si and asi witness again in case of akansh sen murder case

आकांक्ष मर्डर केस: शिकायतकर्ता की याचिका हुई मंजूर, एसआई और एएसआई की होगी दोबारा गवाही

Wed, 03 Jul 2019 12:31 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 03 Jul 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
si and asi witness again in case of akansh sen murder case
फाइल फोटो
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे आकांक्ष सेन की हत्या के केस में अब एसआई और एएसआई की गवाही दोबारा होगी। मामले में शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से दो पुलिस अधिकारियों को गवाही के लिए सीआरपीसी की धारा 311 के तहत याचिका दायर की गई थी। मंगलवार को जिला अदालत ने याचिका को मंजूर कर लिया। शिकायतकर्ता पक्ष ने गवाह असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) बरिंदर सिंह और एसआई रविदीप सिंह को बुलाने के लिए दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की थीं।
विज्ञापन


अब इन पुलिस अधिकारियों की दोबारा गवाही होगी। मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी। बता दें कि सेक्टर-9 निवासी आकांक्ष के दोस्त दीप सिद्धू ने 9 फरवरी 2017 को सेक्टर-9 में पार्टी आयोजित की थी। पार्टी में आकांक्ष और उसका दोस्त शेरा पहुंचे थे। बलराज सिंह रंधावा और हरमेहताब भी पार्टी में पहुंचे थे। शेरा का बलराज और हरमेहताब के बीच विवाद हो गया था। बलराज और शेरा में कहासुनी के बाद मारपीट हुई और आकांक्ष झगड़ा रुकवा कर वहां से चला गया।
विज्ञापन


बाद में शेरा को लेने पहुंचे आकांक्ष को बलराज ने टक्कर मारकर उस पर गाड़ी चढ़ा दी थी, इससे आकांक्ष की मौत हो गई थी। आरोप है कि हरमेहताब ने ही बलराज रंधावा को आकांक्ष पर गाड़ी चढ़ाने को उकसाया था। हरमेहताब को 16 फरवरी 2017 को गिरफ्तार कर लिया गया था। शिकायत के अनुसार बलराज रंधावा गाड़ी चला रहा था और हरमेहताब रारेवाला उससे कह रहा था इसे टक्कर मारो और खत्म कर दो। रंधावा को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बाद में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। बाद में उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed