फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shrimad Bhagwat Katha concluded, devotees were moved by the hymns and Maha Aarti.

Chandigarh News: श्रीमद्भागवत कथा सम्पन्न, भजनों और महाआरती में भावविभोर हुए श्रद्धालु

Mon, 25 May 2026 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha concluded, devotees were moved by the hymns and Maha Aarti.
चंडीगढ़। सेक्टर-38 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित दिव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान किया।
विज्ञापन

यह आयोजन महिला संकीर्तन मंडली और मंदिर की कार्यकारिणी समिति की ओर से किया गया। आयोजन में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बीजे कालिया, महामंत्री रविंदर पुष्प भगत्यार, उपाध्यक्ष आशुतोष चोपड़ा, राजेश महाजन, वित्त प्रमुख डीडी जोशी और पीडी मल्होत्रा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कथा व्यास रोहित कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने परीक्षित मोक्ष प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान व्यास मंच से भजन भी प्रस्तुत किए गए। कथा के उपरांत भगवान की भव्य आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed