फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shri Amarnath Yatra: Fourteen million spent on service

श्री अमरनाथ यात्रा: सेवा पर खर्च करेंगे सवा करोड़

Mon, 27 Jan 2014 05:25 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Jan 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
Shri Amarnath Yatra: Fourteen million spent on service

बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए इस बार चंडीगढ़ की एक संस्था शिव पार्वती सेवादल एक करोड़ 25 लाख रुपये खर्च करेगी।

विज्ञापन


इस प्रस्ताव की मंजूरी संस्था की पिछले सप्ताह हुई बैठक में दी गई। शिव पार्वती सेवादल चंडीगढ़ ने अपना वर्ष 2014 के लिए श्री अमरनाथ यात्रा के लिए एक करोड़ 25 लाख का बजट पास कर दिया।

बैठक की अध्यक्ष इसके अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की। शिव पार्वती सेवादल के सलाहकार राजेंद्र कुमार ने बताया कि संस्था हर साल जम्मू काश्मीर के बालटाल में भंडारा लगाया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वर्ष 28 जून से 10 अगस्त तक श्री अमरनाथ यात्रा चलेगी। श्री अमरनाथ यात्रियों की सुविधाओं के लिए संस्था बालटाल में विशेष व्यवस्था करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारा के अलावा यात्रियों के ठहरने के लिए उचित प्रबंध, आक्सीजन मेकिंग मशीन, इलेक्ट्रानिक फुट मसाजर, गददे, कंबल की व्यवस्था होती है।

एंबुलेंस और वेंटिलेटर की भी व्यवस्था होगी। ताकि यात्रियों को बचाया जा सके और बाबा के राह में भक्तों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बैठक में देश के अन्य प्रांतों से प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए।

उन्होंने बताया कि शिव पार्वती सेवादल की कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया गया है, इसकी कुछ औपचारिकता पूरी करने के बाद घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में खर्च का फिलहाल 88 लाख रुपये का खर्च पास किया गया है। अभी कुछ और खर्च है जिसे अगली बैठक में रखा जाएगा। उस पर चर्चा के बाद पास किया जाएगा।


अपना जगह की खोज
संस्था के सलाहकार राजेंद्र कुमार ने बताया कि संस्था ट्राइसिटी में जगह की खोज में है। जगह मिल जाने पर वहां पर मंदिर और गोदाम बनाया जाएगा। उसी जगह में वृद्धाश्रम और गऊशाला का भी निमार्ण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed