फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shri amarnath barfani langar organization request to prime minister narendra modi

'चोरों की तरह रात में नहीं करेंगे अमरनाथ यात्रा, PM मोदी जल्द लें कोई फैसला'

Tue, 02 May 2017 09:30 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
shri amarnath barfani langar organization request to prime minister narendra modi
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
हम चोरों की तरह रात में अमरनाथ की यात्रा पर नहीं निकलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जम्मू सरकार को जल्द कोई फैसला लेना होगा। ये कहना है श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (सबलो) के प्रधान विजय ठाकुर का। सबलो ने रविवार को बैठक कर 19 जून को देश की सभी भंडारा कमेटियों के साथ एक ही दिन लखनपुर बैरियर क्रॉस करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कमेटियां सैकड़ों ट्रकों के साथ सुबह 10 बजे लखनपुर बैरियर क्रॉस करेंगी। इससे पहले 15 जून तक सरकार के फैसले का इंतजार किया जाएगा। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के एक होटल में हुई सबलो की बैठक में बताया गया कि सभी ट्रकों पर एक ओर तिरंगा और दूसरी ओर केसरिया झंडा लगा रहेगा। सबलो के इस फैसले से केंद्र और जेएंडके सरकार पर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


पहले अलग-अलग दिन ये कमेटियां भंडारा सामग्री लेकर रवाना होती थीं। बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 116 भंडारा कमेटियां भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन करती हैं। एक भंडारा कमेटियों के पास टेंट व अन्य सामान के कम से कम 10 ट्रक और 50 सेवादार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों की तरह यात्रा में रात को नहीं जाएंगे

shri amarnath barfani langar organization request to prime minister narendra modi
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
विजय ठाकुर ने बताया कि दुर्भाग्य की बात है कि हिंदुस्तान में रहकर अमरनाथ यात्रियों को रात 12 बजे और तीन बजे यात्रा करनी पड़ रही है। चोरों की तरह हम सभी रात में यात्रा नहीं करेंगे। हम दिन के उजाले में बाबा के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि हम सभी पाकिस्तान में यात्रा के लिए जा रहे हैं। अब बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार इस संबंध में कड़ा निर्णय ले। सबलो ने तो ले लिया है।

21 मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना होगा
सबलो के प्रधान विजय ठाकुर ने बताया कि 21 मई को सभी भंडारा कमेटियां जंतर-मंतर पर धरना देंगी। केंद्र सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। धरने में भंडारा कमेटियों के अलावा यात्री भी होंगे और भंडारा कमेटियों के परिवार के सदस्य भी धरने में शामिल होंगे। सभी भंडारा कमेटियां कम से कम दो-दो बस भरकर दिल्ली पहुंचेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed