फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shri akal takht jathedar strict order to enquire issue of seeks support from dera sacha sauda

वोट के लिए डेरे से समर्थन मांगने वालों की मुश्किलें बढ़ेंगी, जानिए क्या हुआ है?

Mon, 06 Feb 2017 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Feb 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
shri akal takht jathedar strict order to enquire issue of seeks support from dera sacha sauda
प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए डेरा सच्चा सौदा से वोट के लिए समर्थन मांगने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


दरअसल, डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा पंजाब चुनावों में अकाली-भाजपा गठबंधन को समर्थन देने का मुद्दा दिल्ली में गर्माने लगा है। ऐसा करने वाले सियासी पार्टियों के सिख नेताओं से श्री अकाल तख्त ने नाराजगी जताई है। साथ ही इसे अकाल तख्त के हुकुमनामे का उल्लंघन माना है।

इसलिए अकाल तख्त के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पड़ताल करके रिपोर्ट देने का आदेश जारी कर दिया है। जत्थेदार ने एसजीपीसी को चिट्ठी लिख कर उन सभी सिख नुमाइंदों की लिस्ट मांगी है, जिन्होंने समर्थन के लिए डेरे से संपर्क किया था।
विज्ञापन

दिल्ली बैठे सिख नेताओं ने लिखित ​शिकायत की थी

shri akal takht jathedar strict order to enquire issue of seeks support from dera sacha sauda
मंजीत सिंह जीके
बता दें कि शिरोमणि अकाली दल बादल की दिल्ली इकाई एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अकाल तख्त जत्थेदार को पत्र लिखकर उन सिख उम्मीदवारों के खिलाफ पंथक परंपराओं के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की थी, जो डेरे में समर्थन मांगने गए थे।

कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारियों की आपात बैठक हुई थी। बैठक में तय किया गया कि इस संबंध में अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को पत्र लिखकर शिकायत की जाए। शिकायत की गई, जिसे जत्थेदार ने गंभीरता से लिया और जांच के आदेश जारी कर दिए।

शिकायत में जीके एवं सिरसा ने दलील दी कि अकाल तख्त से वर्ष 2007 में हुकमनामा जारी हुआ था, जिसमें कहा गया था कि डेरा प्रमुख के साथ कोई भी सिख रोटी एवं बेटी का रिश्ता नहीं रखेगा, जबकि इसका उल्लंघन किया गया है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed