फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Showed willpower... transformed the garbage heaps and bushes into a beautiful park

Chandigarh News: दिखाई इच्छाशक्ति... कूड़े के ढेर, झाड़ियों को खूबसूरत पार्क में कर दिया तब्दील

Fri, 06 Jun 2025 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Showed willpower... transformed the garbage heaps and bushes into a beautiful park
चंडीगढ़। चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों... दृढ़ इच्छा और मेहनत से मंजिल तक पहुंचा सकता है। सेक्टर-30 का एक पार्क पिछले कई दशक से कूड़े के ढेर के साथ झाड़ियों के जंगल में तब्दील हो गया था। लेकिन स्थानीय पार्षद और डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने दो साल पहले इसे ग्रीन बेल्ट के तौर पर विकसित करने का फैसला किया। उस दौरान यहां सैकड़ों टन कूड़े का मलबा हटाना और झाड़ियों को हटाना काफी कठिन काम था। धीरे-धीरे की गई मेहनत और नगर निगम अधिकारियों के सहयोग मौजूदा समय करीब 3.5 एकड़ में एक खूबसूरत पार्क बनकर तैयार हो गया है। 7 जून को सांसद मनीष तिवारी इस पार्क का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मेयर हरप्रीत कौर बबला और नगर आयुक्त अमित कुमार समेत स्थानीय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन



अब इस पार्क में टहलने के लिए ट्रैक, खूबसूरत लाइट, शौचालय समेत तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। तरुणा मेहता ने बताया कि करीब दो साल तक अलग-अलग विभाग के सहयोग से इसे तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि एक जमाने में यहां कूड़े के ढेर के साथ कई तरह की आपराधिक घटनाएं भी होते रहती थीं। यहां तक कि लोगों को मारकर फेंकने की घटनाएं भी सालों पहले हो चुकी हैं।
विज्ञापन



1000 टन कूड़ा हटाया गया

तरुणा मेहता बताती हैं कि यहां करीब 1000 टन से ज्यादा कूड़ा निकाला गया। महीनों तक सफाई का काम चला। उसमें नगर निगम की टीम ने सहयोग किया। लेकिन अब यह जगह सेक्टर-30 के सबसे खूबसूरत पार्क में तब्दील होकर ग्रीन लैंड के तौर पर विकसित हो गया है। सूत्रों का कहना है कि इसमें करीब एक करोड़ रुपये तक का खर्च आया है। स्थानीय लोगों ने भी इसके निर्माण से खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि सुबह-शाम टहलने और बाकी समय बैठने के लिए इलाके के लोगों के लिए यह तोहफा की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article