फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shortage of PPE kits and masks at PGI, preparing to buy by asking for donations

पीजीआई में पीपीई किट और मास्क का टोटा, दान मांगकर खरीदने की तैयारी

Mon, 13 Apr 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
shortage of PPE kits and masks at PGI, preparing to buy by asking for donations
चंडीगढ़। पीजीआई में पीपीई किट और एन-95 मास्क की कमी को दूर करने के लिए स्टाफ से चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। पीजीआई के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड ने अपने डिपार्टमेंट के डॉक्टरों और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ को इस संकट की घड़ी में मदद के लिए आगे आने को कहा है। उनके द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पीपीई और एन-95 मास्क की आपूर्ति न होने से स्टाफ पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में हमें आपसी सहयोग से इस संकट की घड़ी में बचाव की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने पत्र में सबके लिए दान की सीमा भी तय की है। इसमें फैकल्टी मेंबर्स को पांच हजार, सीनियर रेजिडेंट को दो हजार और टेक्निकल व नर्सिंग स्टाफ को एक हजार रुपये दान करने को कहा गया है। दान की राशि को जल्द से जल्द रविन्द्र शर्मा के ऑफिस में जमा करने को कहा गया है ताकि जरूरी चीजों की खरीद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed