फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shortage of 50 percent teachers in government polytechnic colleges of Haryana

Haryana: सरकारी बहुतकनीकी कॉलेजों में 50 फीसदी शिक्षकों की कमी, एक हजार स्थायी पदों पर महज 486 शिक्षक

Thu, 05 Jan 2023 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 11:32 AM IST
सार

हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक केके कटारिया के मुताबिक राज्य सरकारी बहुतकनीकी संस्थानों की व्यवस्था पर सरकार का पूरा फोकस है। साल 2009 के बाद मौजूदा 350 शिक्षकों की भर्ती की गई है, प्रक्रिया पूरी होते ही सभी शिक्षकों जल्द बहुतकनीकी संस्थानों में नियुक्तियां दी जाएगी।

विज्ञापन
Shortage of 50 percent teachers in government polytechnic colleges of Haryana
Job Tips - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के 26 बहुतकनीकी संस्थानों में 50 फीसदी से ज्यादा शिक्षकों की कमी विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। हालांकि हाल ही में हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग ने करीब सवा 300 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की है। लेकिन आगामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन्हें बहुतकनीकी कॉलेजों में नियुक्ति मिलेगी। बताया जा रहा है कि राज्य के अधिकतर कॉलेजों में इन नियुक्तियों के बाद हालात में कुछ सुधार तो होगा, मगर पूरी तरह व्यवस्था बनाने में बड़े पैमाने पर शिक्षकों, लैब इंस्ट्रक्टरों और वर्कशॉप इंस्ट्रक्टरों की नियुक्तियां होना आवश्यक है। 

विज्ञापन


हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के सरकारी बहुतकनीकी संस्थानों में ग्रुप ए के स्वीकृत पद 420 हैं, जबकि ग्रुप बी में 1000 स्वीकृत पद हैं, लेकिन इनकी जगह ग्रुप ए में 420 स्वीकृत पदों पर महज 200 शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं, जबकि ग्रुप बी के 1000 हजार स्वीकृत पदों पर सिर्फ 486 शिक्षक पढ़ा रहे हैं। वहीं खाली पड़े इन स्वीकृत पदों पर फिलहाल ज्यादातर बहुतकनीकी संस्थानों में अस्थायी शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। हरियाणा इन सभी सरकारी बहुतकनीकी संस्थानों में 26 में से 19 प्रिंसिपल के पद और 26 वाइस प्रिंसिपल और प्लेसमेंट ऑफिसर के पद खाली पड़े हैं। इन सभी पदों पर अस्थायी व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि सबसे ज्यादा खराब स्थिति सिविल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में हैं, जहां शिक्षकों की कमी है।    
विज्ञापन


2009 के बाद हुई है भर्ती निदेशक की प्रतिक्रिया
हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक केके कटारिया के मुताबिक राज्य सरकारी बहुतकनीकी संस्थानों की व्यवस्था पर सरकार का पूरा फोकस है। साल 2009 के बाद मौजूदा 350 शिक्षकों की भर्ती की गई है, प्रक्रिया पूरी होते ही सभी शिक्षकों जल्द बहुतकनीकी संस्थानों में नियुक्तियां दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन संस्थानों में अस्थायी शिक्षकों की सेवाएं ली जा रही हैं, उन्हें भी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के तय किए गए पात्रता मापदंड के अनुसार रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगी 24 लैब इंस्ट्रक्टर की भर्ती
हरियाणा के सरकारी बहुतकनीकी संस्थानों में बड़े पैमाने पर लैब और वर्कशॉप इंस्ट्रक्टरों के पद भी रिक्त पड़े हैं। इन संस्थानों में हर ट्रेड में दो लैब इंस्ट्रक्टर होने चाहिएं, मगर यह पद भी रिक्त पड़े हैं। इनकी जगह शिक्षकों से इंस्ट्रक्टर का काम लिया जा रहा। ऐसे हालात के चलते हरियाणा में तकनीकी शिक्षा का ग्राफ नीचे गिरना एक बड़ी चिंता है। हालांकि विभाग के निदेशक का कहना है कि स्थिति इतनी भी खराब नहीं है, जितनी बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द हरियाणा के बहुतकनीकी संस्थानों में 24 लैब इंस्ट्रक्टरों की भर्ती की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed