{"_id":"587772544f1c1b7940ba86b9","slug":"shoe-hurled-at-punjab-cmbadal-during-sangat-darshan-badal-on-aap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जूता प्रकरण पर बोले सीएम बादल- 'आप' नेताओं ने फेंकवाया जूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूता प्रकरण पर बोले सीएम बादल- 'आप' नेताओं ने फेंकवाया जूता
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट/लंबी (मुक्तसर)
Updated Thu, 12 Jan 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वीरवार को मलोट मिमिट स्थित चुनाव अधिकारी के कार्यालय में लंबी से शिअद के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री बादल ने जूता प्रकरण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पंजाब चुनाव में ऐसी घटना पहली बार हुई है। इसके पीछे सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी का ही हाथ है। ऐसी हरकत कभी कांग्रेस ने भी नहीं की थी।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को ऐसी घटनाओं पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। केजरीवाल के सरकार बनते ही अकालियों को जेल में डालने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल के इस बयान से उनका खोखलापन जाहिर होता है, क्योंकि जेल में डालने के लिए मुख्यमंत्री पद नहीं बल्कि कचहरी बनी होती है। केस चलता है तो जज सजा सुनाते हैं न कि मुख्यमंत्री।

Trending Videos
अलगाववादी ताकतों से मिल चुनाव लड़ रहे केजरीवाल : सुखबीर
प्रेस वार्ता में बोलते उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : File Photo
अलगाववादी ताकतों से मिल चुनाव लड़ रहे केजरीवाल : सुखबीर
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल अलगाववादी ताकतों से मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वे राज्य का माहौल खराब करना चाह रहे हैं, मगर उनकी साजिशें कामयाब नहीं होने दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सरबत खालसा की ओर से नियुक्त तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार अमरीक सिंह अजनाला आप के साथ जुड़ गए हैं। केजरीवाल ने अजनाला को एसजीपीसी चुनाव में मदद देकर गुरुद्वारों पर कब्जा दिलवाने का वादा किया है। इसके तहत अजनाला के भाई गुरबचन सिंह ने सीएम पर जूता फेंकने की ओछी हरकत की है। बहिबल कलां गोली कांड पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है। आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।