{"_id":"5cc81b32bdec220726685bf5","slug":"shocked-after-getting-electricity-bill-of-more-than-88-crore-rupees-in-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारनामाः102 दिन और 1691 यूनिट का 88 करोड़ से ज्यादा का आया बिल, व्यक्ति के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारनामाः102 दिन और 1691 यूनिट का 88 करोड़ से ज्यादा का आया बिल, व्यक्ति के उड़े होश
Tue, 30 Apr 2019 03:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Apr 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिमिटेड के कारनामों ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। लाख, दो लाख का बिल पहले गलत भेजते थे। अब तो करोड़ों में बात पहुंच गई है। बिजली महकमा ने मोहाली के एक व्यक्ति के नाम 1691 यूनिट बिजली का बिल 885609900 करोड़ रुपये का भेजा दिया है।
विज्ञापन
यह बिल मोहाली सेक्टर 70 निवासी जीवन ज्योत सिंह के नाम पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो माह तक के बिजली बिल का भुगतान वह पहले ही कर चुके हैं, बावजूद इसके बिजली महकमा ने 102 दिनों का बिजली का बिल भेज दिया है।
विज्ञापन
किराएदार कंपनी भी परेशान
आईबीएस कंपनी के ब्रांच मैनेजर जतिन सहगल ने बताया कि जीवन ज्योत सिंह के कामर्शियल स्पेश में उनका ऑफिस है। इतना बिजली का बिल देखकर वह दंग रह गए। यह बिल बेशक मकान मालिक के नाम पर था पर इसका भुगतान कंपनी को करना है।
विज्ञापन
इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ सतनाम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लिपकीय गलती है। अगले दिन सुबह उपभोक्ता के आने के बाद बिजली का बिल सही कर दिया जाएगा।