फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shock to 25 thousand elderly and disabled people, Centre said- We have no proposal to increase pension

Chandigarh News: 25 हजार बुजुर्ग-दिव्यांगों को झटका, केंद्र ने कहा- पेंशन बढ़ाने के लिए हमारे पास कोई प्रस्ताव नहीं

Wed, 12 Mar 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Shock to 25 thousand elderly and disabled people, Centre said- We have no proposal to increase pension
चंडीगढ़। शहर के करीब 25 हजार बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को केंद्र सरकार ने झटका दिया है। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने कहा है कि चंडीगढ़ में बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन

शहर के सांसद मनीष तिवारी के सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने यह जानकारी दी। चंडीगढ़ में आखिरी बार 2016 में पेंशन बढ़ाई गई थी, और तब से अब तक बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को महज 1000 रुपये महीना पेंशन मिल रही है। महंगाई के इस दौर में इतनी कम राशि से जीवन यापन नामुमकिन है, लेकिन प्रशासन और केंद्र सरकार इस अहम मुद्दे को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद तिवारी ने कहा कि उन्होंने संसद में इस मुद्दे को उठाया और सरकार से पूछा कि कब-कब इन पेंशनों में बदलाव किया गया। जवाब में मंत्री ने बताया कि चंडीगढ़ में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन की दरों को आखिरी बार 2016 में संशोधित किया गया था। इसके बाद दिसंबर 2017 में भी कुछ बदलाव हुए, लेकिन तब से अब तक कोई नया संशोधन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा के मुकाबले पिछड़ा चंडीगढ़
सांसद तिवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने पेंशन में बढ़ोतरी के लिए केंद्र को कोई प्रस्ताव ही नहीं भेजा। चंडीगढ़ की पेंशन दरें पंजाब और हरियाणा के मुकाबले काफी पीछे हैं। प्रशासन ने वर्ष 2011, 2012 और 2016 में केंद्र को प्रस्ताव भेजे थे, लेकिन उसके बाद यह पूरी तरह ठप पड़ा है। तिवारी ने मांग की कि प्रशासन जल्द से जल्द इस मुद्दे पर कार्रवाई करे ताकि समाज के सबसे कमजोर वर्गों को उनका हक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed