फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SHO ask to permission to IG for resignation on Whatsapp

व्हाट्सऐप पर SHO ने IG से मांगी इस्तीफे की इजाजत

Fri, 11 Jul 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Jul 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
SHO ask to permission to IG for resignation on Whatsapp

इंडस्ट्रियल एरिया थाने के प्रभारी यशपाल ने वीरवार सुबह व्हाट्स एप पर आईजी से इस्तीफा देने की मंजूरी मांगी। इसमें उन्होंने डीएसपी अजिंता चेंपियाल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे उनसे 50 हजार रुपये महीने की रिश्वत मांग रही हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि डीएसपी ने उनसे घर रेनोवेट करवाया, एसी लगवाया लेकिन इन सब के लगभग छह लाख रुपये नहीं किए। इस मामले में एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल ने वाट्स एप पर ही दोनों अफसरों से एक्सपलेन कॉल की है।

विज्ञापन

यह लिखा आईजी को भेजे मैसेज में

SHO ask to permission to IG for resignation on Whatsapp

इंस्पेक्टर यशपाल ने वीरवार सुबह 6:59 पर आईजी को व्हाट्स एप पर मैसेज भेजा। इसमें उन्होंने लिखा कि डीएसपी ईस्ट मुझे काफी समय से परेशान कर रही हैं। उन्होंने डीएसपी के दफ्तर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही 27 हजार रुपये का एसी लगवाया।

डीएसपी ने उसके पैसे नहीं दिए। डीएसपी के पति का बंगलूरू में एक्सीडेंट हो गया। वे पति से मिलने गईं। डीएसपी ने उसे वापिस आने की एयर टिकट बुक करवाने को कहा। उन्होंने 24 हजार 500 रुपये की टिकट बुक करवाई लेकिन उसके भी पैसे नहीं मिले। इसके बाद डीएसपी ने अपने घर की रेनोवेशन का जिम्मा उन्हें दिया।

मकान की रेनोवेशन करवाने में पांच लाख 35 हजार 45 रुपये खर्च हुए। यह पैसे भी बकाया हैं। एक बार जब वे 15 साल की बच्ची से दुराचार करने के आरोपी को पकड़ने जा रहे थे, डीएसपी ने उन्हें मना कर दिया। डीएसपी ने उनसे कहा कि हर महीने 50 हजार रुपये देने होंगे। आखिर में इंस्पेक्टर ने आईजी से इस्तीफा देने की परमीशन मांगी है।

जानिए क्या कहना है अधिकारियों का

SHO ask to permission to IG for resignation on Whatsapp

डीएसपी ईस्ट अजिंता चेंपियाल ने बताया कि थाना प्रभारी उन पर गलत आरोप लगा रहा है। उन्होंने खुद आईजी को मामले की इंक्वायरी करवाने के लिए कहा है।

आईजी आरपी उपाध्याय ने कहा कि सोशल नेटवर्क वॉट्सएप पर इंस्पेक्टर द्वारा शिकायत करने का तरीका बहुत गलत है। इंस्पेक्टर अगर डीएसपी के खिलाफ लिखित में शिकायत देगा तो जांच करवाई जाएगी। इसके साथ ही सोशल नेटवर्क पर इस्तीफा करने के मामले में भी जांच होगी।

भ्रष्टाचार की शिकायत कर चुका है कांस्टेबल
भ्रष्टाचार के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस का कांस्टेबल जगजीत कई बार अफसरों के सामने गुहार लगा चुका है। लेकिन इस मामले की कहीं सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed