{"_id":"614301808ebc3ef2c5095b82","slug":"shivsena-workers-protest-outside-chandigarh-nagar-nigam-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में प्रदर्शन: शिवसेना ने किया निगम कार्यालय का घेराव, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में प्रदर्शन: शिवसेना ने किया निगम कार्यालय का घेराव, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी
Thu, 16 Sep 2021 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:20 PM IST
सार
शिवसेना के प्रदेश प्रमुख परमजीत सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। परमजीत सिंह ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो राजभवन का घेराव किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाकर भी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते शिवसेना कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानी, सीवर की बढ़ती दरों और महंगाई के विरोध में शिवसेना ने गुरुवार को चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और नगर निगम आयुक्त को एक मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
शिवसेना के प्रदेश प्रमुख परमजीत सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। परमजीत सिंह ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो राजभवन का घेराव किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाकर भी प्रदर्शन करेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परमजीत सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा ने जनता से बड़े बड़े वादे किए गए लेकिन पूरा कुछ भी नहीं हुआ। पानी की दरों में बढ़ोतरी की गई। सीवर का चार्च और गारबेज कलेक्शन चार्ज बढ़ा दिया। इसके कारण शहर के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हाई अलर्ट पर पंजाब: चंडीगढ़ में धारा 144 लागू, ड्रोन उड़ाने और धरना-प्रदर्शनों की मनाही
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश शिव सेना प्रमुख परमजीत सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, हाशिम सिद्दीकी, श्रीराम वर्मा, महासचिव मोहित शर्मा, संगठन मंत्री मनोज शुक्ल, मुख्य सचिव बॉबी मेहता, सचिव अमित लाहोरिया, एमपी चौहान, राकेश यादव के अलावा अनिल पहुजा, रजनीश कुमार राजू, संजीव कुमार, राजीव अग्निहोत्री, आकाश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, फैयाज आलम, पप्पू रावत, लालू प्रसाद, नवनीत चावला, चंचल माही, दीपक, गीता देवी, भूपेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
शिव सेना की मांगें....
- चंडीगढ़ नगर निगम में जब भी वैकेंसी निकलती है तो उसका 85 फीसदी चंडीगढ़ के युवाओं के लिए आरक्षित किया जाए।
- कर्मचारियों को वेतन समय पर मिले।
- लायंस कंपनी का ठेका खत्म किया जाए।
- लॉकडाउन से अब तक की रेहड़ी फड़ी वाले और वेंडर की फीस माफ की जाए।
- टाउन वेंडिंग कमेटी का दोबारा चुनाव कराया जाए।
- जूस वालों को भी वेंडर्स एक्ट में शामिल किया जाए और उन्हें भी जगह अलॉट की जाए।
- सभी रेहड़ी फड़ी वालों को अपनी पुरानी जगह पर फिर से बसाया जाए।