फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ShivSena Workers Protest Outside Chandigarh Nagar Nigam Office

चंडीगढ़ में प्रदर्शन: शिवसेना ने किया निगम कार्यालय का घेराव, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 16 Sep 2021 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Sep 2021 02:20 PM IST
सार

शिवसेना के प्रदेश प्रमुख परमजीत सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। परमजीत सिंह ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो राजभवन का घेराव किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाकर भी प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
ShivSena Workers Protest Outside Chandigarh Nagar Nigam Office
चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते शिवसेना कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी, सीवर की बढ़ती दरों और महंगाई के विरोध में शिवसेना ने गुरुवार को चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और नगर निगम आयुक्त को एक मांगपत्र सौंपा।

विज्ञापन


शिवसेना के प्रदेश प्रमुख परमजीत सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। परमजीत सिंह ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो राजभवन का घेराव किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाकर भी प्रदर्शन करेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परमजीत सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा ने जनता से बड़े बड़े वादे किए गए लेकिन पूरा कुछ भी नहीं हुआ। पानी की दरों में बढ़ोतरी की गई। सीवर का चार्च और गारबेज कलेक्शन चार्ज बढ़ा दिया। इसके कारण शहर के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हाई अलर्ट पर पंजाब: चंडीगढ़ में धारा 144 लागू, ड्रोन उड़ाने और धरना-प्रदर्शनों की मनाही
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश शिव सेना प्रमुख परमजीत सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, हाशिम सिद्दीकी, श्रीराम वर्मा, महासचिव मोहित शर्मा, संगठन मंत्री मनोज शुक्ल, मुख्य सचिव बॉबी मेहता, सचिव अमित लाहोरिया, एमपी चौहान, राकेश यादव के अलावा अनिल पहुजा, रजनीश कुमार राजू, संजीव कुमार, राजीव अग्निहोत्री, आकाश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, फैयाज आलम, पप्पू रावत, लालू प्रसाद, नवनीत चावला, चंचल माही, दीपक, गीता देवी, भूपेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शिव सेना की मांगें....

  • चंडीगढ़ नगर निगम में जब भी वैकेंसी निकलती है तो उसका 85 फीसदी चंडीगढ़ के युवाओं के लिए आरक्षित किया जाए। 
  • कर्मचारियों को वेतन समय पर मिले। 
  • लायंस कंपनी का ठेका खत्म किया जाए। 
  • लॉकडाउन से अब तक की रेहड़ी फड़ी वाले और वेंडर की फीस माफ की जाए।
  • टाउन वेंडिंग कमेटी का दोबारा चुनाव कराया जाए। 
  • जूस वालों को भी वेंडर्स एक्ट में शामिल किया जाए और उन्हें भी जगह अलॉट की जाए। 
  • सभी रेहड़ी फड़ी वालों को अपनी पुरानी जगह पर फिर से बसाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed