शिवराज सिंह चौहान बोले- कैप्टन बताए पंजाब में आए हिंदूओं-सिखों को वापस पाक भेजेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मंगलवार लुधियाना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने साफ कर दिया कि इस कानून में अब कोई संशोधन नहीं होगा। केंद्र सरकार इस कानून को हर हाल में लागू करेगी। यह कानून नागरिकता देने के लिए बना है, छीनने के लिए नहीं।
कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस कानून के प्रति आम लोगों में भ्रम फैलाकर देश को हिंसा में झोंकने की साजिश कर रहे हैं। सोनिया गांधी बताएं कि सीएए में ऐसा क्या है जिसका वह विरोध कर रही है। वैसे तो माब लिंचिंग की सबसे बड़ी घटना कांग्रेस ने 1984 में की थी। इसमें मध्य प्रदेश के सीएम पर भी उंगली उठी थी। आज 10 जनपथ सीएए के विरोध का केंद्र बन चुका है। कांग्रेस को जवाब देना होगा कि आखिरकार श्री ननकाना साहिब पर हमले की घटना की निंदा करने में सोनिया गांधी को 15 घंटे क्यों लगे।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर पर बरसते हुए चौहान ने कहा कि उन्हें बताना होगा कि आखिरकार वह सीएए का विरोध क्यों कर रहे हैं। कैप्टन को यह कानून लागू करना ही पड़ेगा, क्योंकि भारत के दोनों सदनों ने इस कानून को बनाया है। हर मुख्यमंत्री यह शपथ लेता है कि मैं भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और श्रद्धा रखूंगा। क्या संसद द्वारा बनाए गए कानून को वह पंजाब में लागू नहीं करेंगे। क्या पाकिस्तान से आकर पंजाब में बसने वाले सिख और हिंदुओं को वापस पाकिस्तान भेजेंगे। इनका जवाब पंजाब के मुख्यमंत्री को भी देना होगा।
नवजोत सिद्धू को आड़े हाथ लेते हुए शिवराज चौहान ने कहा कि पंजाब के नेता है, जिनकी जुबान कभी बंद नहीं होती है। आज श्री ननकाना साहिब को लेकर वह चुप क्यों हैं। क्या पाक प्रधानमंत्री इमरान खान से दोस्ती इतनी पक्की है कि अपने देश का ख्याल तक नहीं है। पंजाब में शिअद की तरफ से विरोध को लेकर चौहान ने कहा कि संसद में तो उन्होंने इसके पक्ष में वोट दिया है। प्रदेश में विरोध को लेकर यहां के भाजपा नेता उनसे बात करेंगे।
एमपी के सीएम को तो सपने में भी मोदी नजर आते हैं...
जेएनयू में हुए विवाद पर शिवराज चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय पढ़ने के केंद्र है, हिंसा के नहीं। वह इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी रिपोर्ट तलब की है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई जरूर होगी। सीएम कमलनाथ की तरफ से हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें तो रात को सपने में भी मोदी नजर आते है। इस समय मध्य प्रदेश में रेत, ट्रांसपोर्ट, शराब माफिया फलफूल रहा है, वहां पर कई सिख परिवारों के घर तोड़ दिए गए है। माफिया की आड़ में आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।