फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shivraj patil go to delhi, humours in chandigarh

पाटिल दिल्ली में, इस्तीफे की चर्चाएं तेज

Mon, 19 May 2014 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 May 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
shivraj patil go to delhi, humours in chandigarh

यूटी के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल के सोमवार को नई दिल्ली रवाना होने के साथ ही शहर में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया।

विज्ञापन


शहर के राजनीतिक गलियारों से लेकर सचिवालय तक में यही चर्चा होती रही कि पाटिल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने गए हैं और वह अपना इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के शासन में नियुक्त कई और राज्यों के राज्यपाल भी सोनिया गांधी से मिले हैं और उन्होंने भी अपना इस्तीफा देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद नए राज्यपालों की नियुक्ति होना तय है और ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि पाटिल सहित अन्य राज्यपाल या तो पहले ही इस्तीफा दे देंगे या उन्हें बदल दिया जाएगा।

पाटिल का कार्यकाल अगले साल 22 जनवरी को खत्म होना है। लेकिन स्थानीय भाजपा नेता भी चाहते हैं कि उन्हें जल्द ही या तो खुद पद छोड़ देना चाहिए या उन्हें बदल दिया जाए।


ऐसे में उम्मीद है कि चंडीगढ़ को भी जल्द ही नया प्रशासक और पंजाब को नया राज्यपाल मिल जाएगा। लोकसभा के पूर्व स्पीकर और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने 22 जनवरी 2010 को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक का पद संभाला था।

पाटिल के कांग्रेस से संबंधित होने के कारण ही 16 मई से चर्चा तेज हो गई है कि पाटिल अपना कार्यकाल पूरा न कर पाएं। शहर के अगले प्रशासक को लेकर कई नामों पर कयास लगाया जा रहा है। भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का नाम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed