{"_id":"575d9c024f1c1b2a3e11b980","slug":"shivam-garg-now-iit-jee-topper-from-tri-city-94th-national-rank","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए, आईआईटी जेईई में ट्राइसिटी के टॉपर पंचकूला के शिवम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए, आईआईटी जेईई में ट्राइसिटी के टॉपर पंचकूला के शिवम से
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 13 Jun 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
शिवम गर्ग, आईआईटी जेईई में ट्राइसिटी टॉपर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के शिवम गर्ग ने आईआईटी जेईई में ट्राइसिटी में टॉप किया है। देश भर में शिवम ने इस प्रवेश परीक्षा में 94वां रैंक हासिल किया है। आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में प्रवेश पाने के लिए देश भर से करीब डेढ़ लाख छात्र जेईई में बैठे थे।
विज्ञापन
सेक्टर-8 निवासी शिवम ने इस परीक्षा में सफल होने के लिए रोजाना 12-13 घंटे पढ़ाई की। अब रिजल्ट आने के बाद शिवम को दिल्ली या फिर मुंबई आईआईटी में दाखिले का इंतजार है।
विज्ञापन
शिवम ने चंडीगढ़ भवन विद्यालय से 10वीं तक पढ़ाई की है। 12वीं उसने पंचकूला के भवन विद्यालय से किया है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए शिवम ने एक कोचिंग इंस्टीट्यूट की मदद ली है। शिवम की बड़ी बहन तान्या भी पेक से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। वह इलेक्ट्रिकल से बीटेक थर्ड ईयर की छात्रा है। उसके पिता संजीव गर्ग के एक बिजनेस मैन हैं और मां शिक्षिका।
विज्ञापन