फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bambiha gang member injured in police encounter in Patiala

पटियाला में एनकाउंटर: बंबीहा गैंग का बदमाश पुलिस फायरिंग में घायल, नशे के कारोबार में एक्टिव था आरोपी

Mon, 10 Mar 2025 09:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Mar 2025 09:29 PM IST
सार

पटियाला में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की गोली लगने से बंबीहा गैंग का बदमाश घायल हुआ है। आरोपी राजपुरा के उप्पलहेड़ी इलाके में रहने वाले एक नशा तस्कर है।

विज्ञापन
Bambiha gang member injured in police encounter in Patiala
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पटियाला में बंबीहा गैंग के प्रमुख हथियार सप्लायर पुलिस के साथ मुठभेड़ में सोमवार देर शाम घायल हो गया। आरोपी की पहचान तेजिंदर सिंह उर्फ तेजी निवासी गांव उप्पलहेड़ी जिला पटियाला के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की ओर से की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस की ओर से रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने पुलिस की गाड़ी पर दो गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उस पर गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली आरोपी के पैर के टखने में लगने से वह घायल हो गया।

विज्ञापन


 

एसएसपी डाॅ. नानक सिंह ने बताया कि आरोपी तेजिंदर सिंह बंबीहा गैंग से संबंधित था और मध्यप्रदेश से हथियार लाकर गैंग को सप्लाई करता था। इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल आगे गैंग की ओर से पंजाब में विभिन्न वारदातों को करने में किया जाता था। एसएसपी के मुताबिक आरोपी के पास से मौके पर काफी मात्रा में नशीली गोलियां, एक रिवाॅल्वर व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक नशा तस्करी, तीन आर्म्स एक्ट के और एक हत्या का केस है। पुलिस के मुताबिक स्पेशल सेल पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी तेजिंदर सिंह बाइक पर आ रहा है। नाकाबंदी के दाैरान आरोपी को पकड़ा जा सका है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस की गाड़ी पर दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक बोनट और एक गाड़ी की साइड में लगी। जवाब में पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ीं। उन्होंने बताया कि पंजाब के विभिन्न थानों में पता किया जाएगा, कि आरोपी कौन से और मुकदमों में वांटेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed