फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shiromani gurudwara prabandhak commette new president election date fixed

SGPC के नए प्रधान के चुनाव की तारीख तय, जानिए कौन-कौन दावेदार?

Fri, 28 Oct 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
shiromani gurudwara prabandhak commette new president election date fixed
अवतार सिंह मक्कर, एसजीपीसी - फोटो : ‌file photo
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान के चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। चुनाव पांच नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसजीपीसी के जनरल हाउस की मीटिंग पांच नवंबर को बुलाने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस पत्र की कॉपी भी एसजीपीसी को भेज दी गई है।
विज्ञापन


पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल ने पंथक वोटों पर अपनी पकड़ और मजबूत करने के मकसद से एसजीपीसी को सक्रिय करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिख कर पांच नवंबर को एसजीपीसी के जनरल हाउस की पहली मीटिंग बुलाने संबंधित नोटिफिकेशन जारी करने को कहा था।

एसजीपीसी के चुनाव सितंबर 2011 में हुए थे, लेकिन उसके कुछ ही दिन बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से एसजीपीसी वोट रद करने का नोटिफिकेशन खारिज कर दिया था। इसके चलते निर्वाचित सदन असंवैधानिक रह गया था, क्योंकि चुनाव में सहजधारी सिखों को वोट नहीं डालने दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई नीति बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिए केस

shiromani gurudwara prabandhak commette new president election date fixed
गुरुद्वारा - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की ओर से इस मुद्दे पर नई नीति बनाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर-2015 में इस संबंधी केस खारिज कर दिया था, जिसके बाद एसजीपीसी के निर्वाचित सदन को बहाल करने का रास्ता साफ हो गया था। फिर एसजीपीसी में केंद्रीय गृह मंत्रालय को जनरल हाउस की मीटिंग बुलाने के लिए लिखा था और मंत्रालय ने इस पर पंजाब सरकार की टिप्पणी मांगी थी।

अब पांच नवंबर को परंपरागत रूप से डीसी अमृतसर की निगरानी में जनरल हाउस की मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें प्रधान, एक-एक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट और महासचिव व 11 एग्जीक्यूटिव मेंबरों का चुनाव किया जाएगा। एसजीपीसी प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि पांच नवंबर को दोपहर सवा बारह बजे हाउस की मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें चुनाव होगा।

अपनी दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो वह आगे भी प्रधान पद पर सेवा निभाएंगे। अगर नहीं कहेगी तो पीछे हट जाएंगे। वहीं, पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां को भी प्रधान पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। क्योंकि पिछले समय के दौरान हुई बेअदबी की घटनाओं के मद्देनजर शिअद किसी नए चेहरे को जि मेदारी सौंपने का मन बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed