{"_id":"606affc18ebc3ee6487f1509","slug":"shiromani-akali-dal-protest-against-punjab-government-and-arvind-kejriwal-in-several-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद का प्रदर्शन : हरसिमरत बोलीं- कृषि कानून वापस नहीं हुए, अब कैप्टन अपना इस्तीफा जेब से निकालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद का प्रदर्शन : हरसिमरत बोलीं- कृषि कानून वापस नहीं हुए, अब कैप्टन अपना इस्तीफा जेब से निकालें
Mon, 05 Apr 2021 07:37 PM IST
ajay kumar
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 05 Apr 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा के गोनियाना मंडी में सोमवार को शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने इस्तीफे को जेब से बाहर निकालें। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कहते है कि अगर कृषि कानून वापस नहीं हुए तो वह इस्तीफा दें देंगे और वह अपना इस्तीफा जेब में रखकर चलते हैं।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि कृषि कानून तो वापस हुए नहीं, अब कैप्टन इस्तीफा जेब से बाहर निकालें। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि कानूनों पर 2019 में मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई थी, उसमें कैप्टन ने अपनी सहमति दी थी और अब किसानों को गुमराह कर रहे हैं। सांसद हरसिमरत ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दोगली राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में जब किसानों ने आंदोलन शुरू करना था, उससे दो दिन पहले केजरीवाल ने केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को लागू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल, सांसद भगवंत मान और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने झूठी कसम खाकर चुनाव जीता है। सांसद बादल ने कहा कि सूबे में कांग्रेस की सरकार बने चार वर्ष से अधिक समय हो गया लेकिन कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के वादे अभी तक पूरे नहीं किए हैं।
विज्ञापन
उधर, गुरदासपुर में शिअद ने जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली के नेतृत्व में डाकखाना चौक, पठानकोट के वाल्मीकि चौक पर जिलाध्यक्ष सुरिंदर कंवर मिंटू के नेतृत्व में, मुक्तसर में मिनी सचिवालय के पास विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी के नेतृत्व में, अबोहर में यूथ अकाली दल के जिला प्रधान हरबिंदर सिंह हैरी व सर्कल खुइयां सरवर के प्रधान गुरिंद्र सिंह लाऊ जाखड़ की अगुवाई में कांग्रेस सरकार व आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया गया।
फव्वारा चौक पर लगाया जाम
शिरोमणि अकाली दल पटियाला की शहरी इकाई ने सोमवार को फव्वारा चौक में ढाई घंटे जाम लगाकर जोरदार धरना दिया गया। इस मौके अकालियों ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अकाली दल (शहर) प्रधान हरपाल जुनेजा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आप ने केंद्र की मोदी सरकार साथ अंदरखाते गठजोड़ कर लिया है। जिसका खामियाजा पंजाब की जनता भुगत रही है।